विज्ञापन
This Article is From Feb 27, 2018

शत्रुघ्न सिन्हा ने PNB घोटाले को लेकर फिर उड़ाया नरेंद्र मोदी सरकार का मज़ाक, कहा – शुक्र है, चपरासी को बख्श दिया...

शत्रुघ्न सिन्हा का साफ-साफ इशारा केंद्रीय वित्तमंत्री के उस हालिया बयान की तरफ था, जिसमें PNB घोटाले के लिए ऑडिटिंग व्यवस्था को यह कहकर ज़िम्मेदार ठहराया गया कि 'या तो सिस्टम ने गड़बड़ियों को नज़रअंदाज़ किया, या लापरवाही से काम किया...'  

शत्रुघ्न सिन्हा ने PNB घोटाले को लेकर फिर उड़ाया नरेंद्र मोदी सरकार का मज़ाक, कहा – शुक्र है, चपरासी को बख्श दिया...
फाइल फोटो
  • शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, "शुक्र है, उन्होंने चपरासी को बख्श दिया..."
  • शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पार्टी और सरकार के लम्बे समय से आलोचक बने हुए हैं
  • 'ताली कप्तान को, तो गाली भी कप्तान को...' : शत्रुघ्न सिन्हा
नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा बागी तेवर अपनाए रहने वाले BJP नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने हज़ारों करोड़ रुपये के PNB घोटाले के लिए ऑडिटरों तथा नियामकों को ज़िम्मेदार ठहराने पर नरेंद्र मोदी सरकार का मज़ाक उड़ाते हुए मंगलवार को कहा, "शुक्र है, उन्होंने चपरासी को बख्श दिया..."

नीरव मोदी और मेहुल चोकसी का 1322 करोड़ का एक और स्‍कैम आया सामने

शत्रुघ्न सिन्हा का साफ-साफ इशारा केंद्रीय वित्तमंत्री के उस हालिया बयान की तरफ था, जिसमें PNB घोटाले के लिए ऑडिटिंग व्यवस्था को यह कहकर ज़िम्मेदार ठहराया गया कि 'या तो सिस्टम ने गड़बड़ियों को नज़रअंदाज़ किया, या लापरवाही से काम किया...'

फिल्म अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पार्टी और सरकार के लम्बे समय से आलोचक बने हुए हैं, और इस मसले पर उन्होंने यह भी कहा - 'ताली कप्तान को, तो गाली भी कप्तान को...' माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा, "हमारे विद्वान साथियों ने नेहरू के शासनकाल से लेकर कांग्रेस के कुशासन तक सभी को दोषी ठहराने के बाद कहा कि PNB घोटाले के लिए ऑडिटर ज़िम्मेदार हैं... भगवान का शुक्र है, उन्होंने चपरासी को बख्श दिया..."

भाजपा को ‘वन मैन शो’ और ‘दो-सैनिकों की सेना’ नहीं होना चाहिए : शत्रुघ्न सिन्‍हा

वर्ष 2011 में कांग्रेस-नीत यूपीए के कार्यकाल के दौरान शुरू हुए PNB घोटाले के बारे में उन्होंने लिखा, "बहसतलब सवाल यह है कि PNB के वास्तविक मालिक होने के नाते पिछले छह सालों में से चार साल तक यह सरकार क्या कर रही थी...?"

शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट में आगे लिखा, "क्या हमें कोई जवाब मिलेगा, सर... पूरे सम्मान के साथ कहना चाहता हूं - ताली कप्तान को, तो गाली भी कप्तान को..."

अमित शाह के बेटे जय शाह के मामले पर बोले शत्रुघ्‍न सिन्‍हा, 'मामले की हो जांच, सांच को आंच क्या'

अपनी बात को ज़ोरदार तरीके से कहने के लिए शत्रुघ्न सिन्हा ने उर्दू का एक शेर भी अपने ट्वीट में जोड़ा, "तू इधर-उधर की न बात कर, यह बता कि काफिला क्यों लुटा; मुझे रहज़नों से गिला नहीं, तेरी रहबरी का सवाल है..."

VIDEO: बीजेपी के शत्रु!
 
शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में PNB से जुड़े इस घोटाले में मुख्य आरोपी नीरव मोदी की दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने वाले शिष्टमंडल में मौजूदगी को लेकर भी सवाल किया था.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PNB Scam, Shatrughan Sinha, Modi Govt, PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com