विज्ञापन
25 minutes ago
नई दिल्ली:

पीएम नरेंद्र मोदी 13 फरवरी को अपने नए प्रधानमंत्री ऑफिस 'सेवा तीर्थ' का उद्घाटन करेंगे. पीएम मोदी आज शाम को 'सेवा तीर्थ' और कर्तव्य भवन-1 और 2 का उद्धाटन कर सकते हैं. इस बीच दूसरी बड़ी खबर यह है कि पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को पटना सिविल कोर्ट में पेश किया जाएगा. गुरुवार को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई नहीं हो सकी थी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उम्मीद जताई है कि ईरान से परमाणु समझौता अगले महीने हो सकता है. बांग्लादेश में तारिक रहमान की BNP ने बंपर जीत हासिल की है. बीएनपी ने जमात को पछाड़ दिया है.यहां देखें देश दुनिया की हर खबर का ताजा अपडेट.

ये भी पढ़ें- शशि थरूर पर कांग्रेस आलाकमान मेहरबान, केरल में मिली अहम ज़िम्मेदारी

ये भी पढ़ें- Bangladesh Election 2026 LIVE: बांग्लादेश चुनाव में BPN की अबतक 20 सीटों पर जीत, जमात के पास सिर्फ 4 सीटें

LIVE UPDATES...

वंदे मातरम् जबरन बुलवाना असंवैधानिक- AIMIM

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के लिए नई गाइडलाइन जारी करने पर AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा, "मैं वंदे मातरम् का आदर और सम्मान करता हूं लेकिन यह कहना कि वंदे मातरम् हमें बोलना ही पड़ेगा, यह असंवैधानिक है. भाजपा और RSS यह कहती है कि अगर आपने वंदे मातरम् नहीं बोला तो आप देश विरोधी हैं, यह गलत बात है. हम राष्ट्रीय गान को खुशी-खुशी पढ़ते हैं. इन्होंने सभी मुद्दों से ध्यान भटका दिया है..."

पंजाब: आर्मी ट्रक और ऑटो-रिक्शा की टक्कर में दो लोगों की मौत

पंजाब के सुजानपुर में आर्मी ट्रक और ऑटो-रिक्शा की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आगे की जांच चल रही है.ये जानकारी SHO मोहित टाक ने दी.

नोएडा में फिर नाले में गिरी कार, पुलिस की मुस्तैदी से बची जान

नोएडा के सेक्टर 70 में एक कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई. गनीमत ये रही कि फेज 3 पुलिस  ने कार को नाले से बाहर निकाल लिया. इ घटना में कोई घायल नहीं हुआ है. आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है, ये जानकारी नोएडा पुलिस ने दी है.

रणवीर सिंह से बिश्नोई गैंग के नाम पर मांगी गई 1 करोड़ रुपये की रंगदारी

मुंबई में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को कथित तौर पर बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी दिए जाने के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, एक वॉयस नोट के जरिए उनसे एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी. क्राइम ब्रांच की शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि यह वॉयस मैसेज गैंग से जुड़े बताए जा रहे शख्स ‘हैरी बॉक्सर’ की आवाज से मेल खाता है।. हालांकि अधिकारी अभी बाकी तकनीकी और डिजिटल सबूत जुटाने में लगे हैं, ताकि पूरे मामले की पुख्ता पुष्टि की जा सके.

ट्रंप अप्रैल में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से करेंगे मुलाकात

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अप्रैल में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे, उन्होंने संबंधों को फिलहाल बहुत अच्छा बताया है.

बांग्लादेश: तारिक रहमान की बीएनपी सरकार बनाने की ओर-रुझान

बांग्लादेश में लगभग दो दशकों के बाद तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बीएनपी सरकार बनाने के लिए जरूरी 151 सीटों का आंकड़ा पार कर सत्ता में वापसी के लिए तैयार है. रुझानों  में बीएनपी ने 182 सीटें जीत चुकी है.

गुरुग्राम: छात्र को पीटने के आरोप में प्रधानाचार्य के खिलाफ मामला दर्ज

हरियाणा के गुरुग्राम में एक निजी स्कूल के प्रधानाचार्य के खिलाफ आठवीं कक्षा के छात्र की पिटाई करने और उसकी मां से बदसलूकी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि प्रधानाचार्य और शिक्षक ने छात्र पर ‘इंस्टाग्राम’ के जरिए संदेश भेजने का आरोप लगाया है.

तारिक रहमान की बीएनपी बहुमत के पार-रुझान

 बांग्लादेश चुनाव में तारिक रहमान की बीएनपी ने बहुमत के आंकड़े को छू लिया है. रुझानों में उनकी पार्टी ने अबतक 170 से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल की है. यह भी संकेत मिला है कि जमात मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभरेगा.

पीएम मोदी अपने नए दफ्तर 'सेवा तीर्थ' का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को प्रधानमंत्री कार्यालय की नई इमारत सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 और 2 का उद्घाटन करेंगे.  प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि यह उद्घाटन भारत की प्रशासनिक शासन संरचना में मील का पत्थर है और यह आधुनिक, कुशल, सुलभ एवं जन-केंद्रित शासन प्रणाली के निर्माण के प्रति प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

सांसद पप्पू यादव की आज कोर्ट में पेशी

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की कानूनी मुश्किलें जारी हैं. उनकी जमानत याचिका पर गुरुवार को सुनवाई नहीं हो सकी. अब उन्हें शुक्रवार को दोबारा पटना सिविल कोर्ट में पेश किया जाएगा.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com