विज्ञापन
This Article is From Aug 27, 2017

डेरा समर्थकों के उत्पात पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कही ये बातें

'मन की बात' कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, 'धर्म के नाम पर हिंसा मंजूर नहीं है. देश के हर नागरिक को कानून का पालन करना होगा. कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं.'

डेरा समर्थकों के उत्पात पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कही ये बातें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में हरियाणा हिंसा पर जताई चिंता.
  • मन की बात कार्यक्रम में हरियाणा हिंसा पर बोले पीएम मोदी
  • कहा, धर्म के नाम पर हिंसा बर्दाश्त नहीं है
  • कहा, किसी व्यक्ति या संगठन को कानून हाथ में लेने का हक नहीं
नई दिल्ली: साध्वी से यौन शोषण के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद डेरा सच्चा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के समर्थकों के हरियाणा और पंजाब में उत्पात की घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिंता जाहिर की है. 'मन की बात' कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, 'धर्म के नाम पर हिंसा मंजूर नहीं है. देश के हर नागरिक को कानून का पालन करना होगा. कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं.' पीएम मोदी ने आगे कहा कि इस देश में सबको न्याय पाने का हक है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर के बनाए कानून में हिंसा की कोई जगह नहीं है. अगर कोई व्यक्ति या संस्था हिंसा करती है या कानून हाथ में लेगा तो कोई भी सरकार इसे बर्दाश्त नहीं करेगी.

ये भी पढ़ें: राम रहीम केस : पंचकूला से कर्फ्यू पूरी तरह से हटाया गया, जानें अब तक की 5 खास बातें

मालूम हो कि शुक्रवार को पंचकूला की सीबीआई अदालत में डेरा सच्चा प्रमुख राम रहीम को यौन शोषण के मामले में दोषी घोषित किया था.

VIDEO: राम रहीम को सोमवार को रोहतक जेल से ही सुनाई जाएगी सजा


इसके बाद गुरमीत राम रहीम के समर्थकों ने पंचकूला, सिरसा समेत हरियाणा पंजाब के कई इलाकों में हिंसा और आगजनी की घटना को अंजाम दिया था. इस हिंसा में 36 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए हैं. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dera Sacha Sauda, Gurmeet Ram Rahim Singh, PM Narendra Modi, Mann Ki Baat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com