विज्ञापन
Story ProgressBack

30 कैबिनेट, 5 MoS और 36 राज्‍यमंत्री... मोदी के मंत्रियों की तस्‍वीरें देखिए, Full List

Modi Cabinet 3.0: प्रधानमंत्री मोदी की नई कैबिनेट में काफी संतुलन नजर आ रहा है. सभी पार्टियों और समुदाओं का ध्‍यान रखा गया है. ऐसा माना जा रहा है कि बीजेपी इस बार भी प्रमुख मंत्रालय जैसे, विदेश, वित्‍त, गृह और रक्षा अपने पास ही रखेगी.

Read Time: 9 mins
30 कैबिनेट, 5 MoS और 36 राज्‍यमंत्री... मोदी के मंत्रियों की तस्‍वीरें देखिए, Full List
मोदी कैबिनेट 3.0
नई दिल्‍ली:

PM Modi New Cabinet Full List: नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह हुआ, जिसमें 30 कैबिनेट, 5 राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) और 36 राज्‍यमंत्री समेत कुल 72 मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शपथ ली. ओबीसी के 27, अनुसूचित जाति के 10 और अनुसूचित जाति वर्ग के 5 मंत्री बनाए गए हैं. मोदी मंत्रिमंडल में 5 अल्‍पसंख्‍यक मंत्री भी बने हैं. मोदी मंत्रिमंडल में केरल से 2 मंत्री बने हैं. ये सभी मंत्री देश के 24 राज्यों के साथ-साथ सभी क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.

नरेंद्र मोदी ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले अपने संभावित मंत्रियों को पीएम आवास पर बुलाकर कामकाज को लेकर अहम दिशा-निर्देश दिए. नरेंद्र मोदी के लिए यह ऐतिहासिक पल है, क्‍योंकि वह लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं. इससे पहले सिर्फ जवाहर लाल नेहरू ही तीन बार प्रधानमंत्री बने हैं. नरेंद्र मोदी के साथ बीजेपी के सहयोगी दलों के नेता भी मंत्री पद की शपथ ली हैं. सबसे पहले केंद्रीय मंत्रियों ने शपथ ली, उसके बाद राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और फिर राज्‍य मंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण हुआ. बीजेपी को लोकसभा चुनाव 2024 में पूर्ण बहुमत नहीं मिला है, इसलिए सहयोगियों की महत्‍ता भी काफी बढ़ गई है. बीजेपी को इस बार 240 सीटें हासिल हुई हैं. वहीं, टीडीपी ने16 और जेडीयू ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की है. आइए आपको मिलवाले हैं, नरेंद्र मोदी के नए मंत्रियों से....

Latest and Breaking News on NDTV

मोदी कैबिनेट में एक बार फिर राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और अमित शाह को शामिल किया जा रहा है. राजनाथ को पिछली बार रक्षा मंत्रालय, गडकरी को सड़क एवं परिवहन और अमित शाह को गृह मंत्रालय दिया गया है. हरियाणा के पूर्ण मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, जेडीएस नेता एचडी कुमारस्‍वामी, पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान को मोदी के मंत्रिमंडल में जगह मिल रही है. मोदी सरकार में स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री रहे मनसुख मांडविया और मध्‍य प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी इस बार मोदी मंत्रिमंडल 3.0 में जगह मिली है. पीयूष गोयल भारत सरकार में रेलवे मंत्री तथा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री हैं. वहीं, धर्मेंद्र प्रधान के पास अभी शिक्षा मंत्रालय का कार्यभार है. देखना है कि इस बार किसे क्‍या मंत्रालय मिलता है.

राजनाथ सिंह - कैबिनेट मंत्री

Latest and Breaking News on NDTV

भाजपा के वरिष्‍ठ नेता राजनाथ सिंह ने एक बार फिर कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है. पिछली सरकार में उन्‍होंने रक्षा मंत्रालय संभाला था.

अमित शाह - कैबिनेट मंत्री 

Latest and Breaking News on NDTV

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में अमित शाह ने गृह मंत्रालय संभाला था. इस बार भी वह मोदी कैबिनेट में शामिल हो गए हैं.

नितिन गडकरी - कैबिनेट मंत्री

Latest and Breaking News on NDTV

बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता नितिन गडकरी एक बार फिर मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं. वह पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल में सड़क एवं परिवहन मंत्री रहे हैं. 

शिवराज सिंह चौहान - कैबिनेट मंत्री

Latest and Breaking News on NDTV

मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस बार कैबिनेट मंत्री बनाया गया है. ऐसा माना जा रहा है कि उन्‍हें कोई खास मंत्रालय दिया जा सकता है.

निर्मला सीतारमण - कैबिनेट मंत्री

Latest and Breaking News on NDTV

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण को एक बार फिर मोदी मंत्रिमंडल में स्‍थान मिला है. इस बार भी उन्‍हें कोई खास मंत्रालय दिया जा सकता है.

एस. जयशंकर - कैबिनेट मंत्री

Latest and Breaking News on NDTV

कैबिनेट मंत्रीः सुब्रमण्यम जयशंकर को एक बार फिर मोदी कैबिनेट में जगह मिली है. पिछली सरकार में उन्‍होंने विदेशा मंत्रालय संभाला था. 

मनोहर लाल खट्टर 

Latest and Breaking News on NDTV

हरियाणा के पूर्व मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की भी राष्‍ट्रीय राजनीति में एंट्री हो गई है. उन्‍हें भी मोदी के मंत्रिमंडल में स्‍थान मिला है. खट्टर करनाल से बीजेपी के सांसद हैं.

एचडी कुमारस्वामी

Latest and Breaking News on NDTV

जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी को भी मोदी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है. एचडी कुमारस्वामी, कर्नाटक के मांड्या से सांसद हैं. वह कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता भी रह चुके हैं.

पीयूष गोयल - कैबिनेट मंत्री 

Latest and Breaking News on NDTV


पीयूष गोयल मोदी की पिछली सरकार में राज्यसभा में नेता सदन. रेल, कोयला, कपड़ा और उपभोक्ता मंत्रालय उनके पास था. इस बार भी उन्‍हें मोदी की कैबिनेट में जगह मिली है. 

जीतनराम मांझी - कैबिनेट मंत्री

Latest and Breaking News on NDTV

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है. 

धर्मेन्द्र प्रधान- कैबिनेट मंत्री

Latest and Breaking News on NDTV

धर्मेन्द्र प्रधान ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली है. ओडिशा से बीजेपी के प्रमुख चेहरे हैं. कॉलेज के दिनों में एबीवीपी से जुड़े रहे हैं.

जदयू नेता राजीव रंजन सिंह ‘ललन'-  कैबिनेट मंत्री

Latest and Breaking News on NDTV

जद (यू) नेता राजीव रंजन सिंह ‘ललन' ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है. लोकसभा चुनाव में जेडीयू ने इस बार 12 सीटों पर जीत दर्ज की है.

 सर्बानंद सोनोवाल- मंत्री पद

Latest and Breaking News on NDTV

सर्बानंद सोनोवाल ने भी मंत्री पद की शपथ ली है. वह राज्यसभा सांसद हैं और असम के पूर्व मुख्यमंत्री रहे. 2001 में असम से विधायक बने थे. 2004 में पहली बार लोकसभा पहुंचे.

वीरेंद्र खटीक- कैबिनेट मंत्री

Latest and Breaking News on NDTV

डॉक्टर वीरेंद्र खटीक टीकमगढ़ से बीजेपी के सांसद हैं. आरएसएस और एबीवीपी से जुड़े रहे. टीकमगढ़ से बड़ी जीत दर्ज कर संसद पहुंचे हैं. 1996 में सागर से सांसद चुने गए थे.

राम मोहन नायडू- केंद्रीय कैबिनेट मंत्री

Latest and Breaking News on NDTV


राम मोहन नायडू आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम से टीडीपी के सांसद हैं. इलेक्ट्रिकल इंजिनियरिंग की डिग्री. इसके साथ एमबीए भी. उनके पिता येरेन नायडू संयुक्त मोर्चा सरकार में मंत्री थे. राम मोहन नायडू ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है. 

प्रह्लाद जोशी- कैबिनेट मंत्री 

Latest and Breaking News on NDTV

प्रह्लाद जोशी कर्नाटक के धारवाड़ से बीजेपी के सांसद हैं. पिछली सरकार में संसदीय कार्यमंत्री के साथ कोयला मंत्रालय की जिम्मेदारी थी. इन्‍हें एक बार फिर मोदी मंत्रिमंडल में स्‍थान मिला है.

जुएल ओराम- कैबिनेट मंत्री 

Latest and Breaking News on NDTV

जुएल ओराम ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मौजूदा सांसद जुएल ओराम ओडिशा में सुंदरगढ़ लोकसभा सीट पर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और भारतीय हॉकी के पूर्व कप्तान एवं बीजू जनता दल (बीजद) के उम्मीदवार दिलीप तिर्की को हराया है.

गिरराज सिंह- कैबिनेट मंत्री

Latest and Breaking News on NDTV

बीजेपी के तेर-तर्रार नेता गिरराज सिंह बेगूसराय से बीजेपी के सांसद हैं. 2014 में नवादा से सांसद चुने गए थे. मोदी 2.0 में पंचायती राज मंत्री का कार्यभार था.

ज्योतिरादित्य सिंधिया- कैबिनेट मंत्री

Latest and Breaking News on NDTV

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. तीसरी बार प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी की टीम में मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी केंद्रीय मंत्री बनाया गया है. पिछली सरकार में  ज्योतिरादित्य नागरिक उड्डयन मंत्री रहे हैं.  

सी आर पाटिल- कैबिनेट मंत्री

Latest and Breaking News on NDTV


भाजपा की गुजरात इकाई के अध्यक्ष सी आर पाटिल ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.

चिराग पासवान- कैबिनेट मंत्री

Latest and Breaking News on NDTV


लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.

हरदीप सिंह पुरी- केंद्रीय कैबिनेट मंत्री

Latest and Breaking News on NDTV


हरदीप सिंह पुरी ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली. वह पिछली मोदी सरकार में भी कैबिनेट मंत्री रहे हैं. 

अन्नपूर्णा देवी कैबिनेट मंत्री

Latest and Breaking News on NDTV


झारखंड से भाजपा नेता अन्नपूर्णा देवी को भी मोदी के मंत्रिमंडल में स्‍थान मिला है. उन्‍होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की है.

किरेन रिजिजू - कैबिनेट मंत्री

Latest and Breaking News on NDTV

किरेन रिजिजू ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है. किरेन रिजिजू अरुणाचल से बीजेपी के सांसद हैं और 2014 व 2019 में भी मोदी मंत्रिमंडल में थे.

मनसुख मांडविया - कैबिनेट मंत्री

Latest and Breaking News on NDTV

गुजरात से भाजपा नेता मनसुख मांडविया को एक बार फिर मोदी कैबिनेट में जगह मिली है. वह पिछली सरकार में स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री रहे हैं.

जी किशन रेड्डी - कैबिनेट मंत्री

Latest and Breaking News on NDTV

तेलंगाना से जी किशन रेड्डी ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है.

जितेंद्र सिंह- राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

Latest and Breaking News on NDTV


सांसद जितेंद्र सिंह ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली है.

राव इंद्रजीत सिंह- राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

Latest and Breaking News on NDTV


राव इंद्रजीत सिंह ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली है.

अर्जुन राम मेघवाल- राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

Latest and Breaking News on NDTV


अर्जुन राम मेघवाल पूर्व आईएएस अधिकारी रह चुके हैं. राजस्थान के बीकानेर से चुनकर आए हैं.  लगातार चौथी बार संसद पहुंचे हैं. मेघवाल ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ग्रहण की है. 

प्रताप राव जाधव- राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) 

Latest and Breaking News on NDTV


प्रताप राव जाधव शिवसेना (शिंदे गुट ) से सांसद हैं. लगातार 4 बार से सांसद हैं. महाराष्‍ट्र सरकार में मंत्री भी रहे हैं. 

 जयंत चौधरी-  राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

Latest and Breaking News on NDTV

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक राष्‍ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रमुख और राज्‍यसभा सदस्‍य जयंत चौधरी ने रविवार को केंद्र सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली. जयंत चौधरी पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के पोते हैं. फिलहाल जयंत चौधरी उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य हैं. इससे पहले वह 2009 से 2014 तक मथुरा से 15वीं लोकसभा के सदस्य रहे. पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में प्रभावी जाट समुदाय से आने वाले जयंत चौधरी किसानों और पिछड़ों के प्रमुख नेता के रूप में जाने जाते हैं.

अपना दल (एस) की नेता अनुप्रिया पटेल- राज्य मंत्री 

Latest and Breaking News on NDTV

गोपी मुरुगन टम्टा-  राज्य मंत्री 
त्रिशूर के सांसद सुरेश गोपी, राज्यसभा सदस्य एल मुरुगन और अल्मोड़ा के सांसद अजय टम्टा ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली.

जितिन प्रसाद- राज्‍य मंत्री

Latest and Breaking News on NDTV

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में बनी तीसरी सरकार में राज्य मंत्री पद की शपथ लेने वाले 50 वर्षीय जितिन प्रसाद उत्‍तर प्रदेश के एक प्रसिद्ध ब्राह्मण राजनीतिक परिवार से आते हैं और कांग्रेस नीत संप्रग सरकार में भी केंद्र में मंत्री रह चुके हैं. जितिन प्रसाद 2021 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए और उन्हें विधान परिषद का सदस्य बनाकर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल किया गया.

श्रीपद नाईक- राज्‍य मंत्री

Latest and Breaking News on NDTV

पंकज चौधरी - राज्‍य मंत्री

Latest and Breaking News on NDTV

कृष्‍णपाल गुर्जर - राज्‍य मंत्री

Latest and Breaking News on NDTV

रामदास आठवले- राज्‍य मंत्री

Latest and Breaking News on NDTV

रामनाथ ठाकुर - राज्‍य मंत्री

Latest and Breaking News on NDTV

नित्‍यानंद राय - राज्‍य मंत्री

Latest and Breaking News on NDTV

वी सोमन्‍ना - राज्‍य मंत्री

Latest and Breaking News on NDTV

पी चंद्रशेखर - राज्‍य मंत्री

Latest and Breaking News on NDTV

एसपी सिंह बघेल - राज्‍य मंत्री

Latest and Breaking News on NDTV

शोभा करंदलाजे - राज्‍य मंत्री

Latest and Breaking News on NDTV

बीएल वर्मा - राज्‍य मंत्री

Latest and Breaking News on NDTV

कीर्ति वर्धन सिंह - राज्‍य मंत्री

Latest and Breaking News on NDTV

शंतनु ठाकुर - राज्‍य मंत्री

Latest and Breaking News on NDTV

सुरेश गोपी - राज्‍य मंत्री

Latest and Breaking News on NDTV

एल मुरुगन - राज्‍य मंत्री

Latest and Breaking News on NDTV

अजय टम्‍टा- राज्‍य मंत्री

Latest and Breaking News on NDTV

बंदी संजय कुमार - राज्‍य मंत्री

Latest and Breaking News on NDTV

कमलेश पासवान - राज्‍य मंत्री

Latest and Breaking News on NDTV

भागीरथ चौधरी - राज्‍य मंत्री

Latest and Breaking News on NDTV

सतीश चंद्र दुबे- राज्‍य मंत्री

Latest and Breaking News on NDTV

संजय सेठ - राज्‍य मंत्री

Latest and Breaking News on NDTV

रवनीत सिंह बिट्टू - राज्‍य मंत्री

Latest and Breaking News on NDTV

दुर्गादास उड़के - राज्‍य मंत्री

Latest and Breaking News on NDTV

रक्षा खडसे - राज्‍य मंत्री

Latest and Breaking News on NDTV

सुकांत मजूमदार - राज्‍य मंत्री

Latest and Breaking News on NDTV

सावित्री ठाकुर - राज्‍य मंत्री

Latest and Breaking News on NDTV

टोकन साहू - राज्‍य मंत्री

Latest and Breaking News on NDTV

राजभूषण चौधरी - राज्‍य मंत्री

Latest and Breaking News on NDTV

श्रीनिवास वर्मा - राज्‍य मंत्री

Latest and Breaking News on NDTV

नीमूबेन बामणिया - राज्‍य मंत्री

Latest and Breaking News on NDTV

मुरलीधर मोहोल - राज्‍य मंत्री

Latest and Breaking News on NDTV

जॉर्ज कुरियन - राज्‍य मंत्री

Latest and Breaking News on NDTV

पबित्रा मार्गेरिटा- राज्‍य मंत्री

Latest and Breaking News on NDTV


सहयोगी दलों से बनाए गए ये मंत्री

मोदी सरकार 3.0 में कई नये और युवा सांसदों को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है. खासतौर पर यदि सहयोगी दलों की बात की जाए तो तेलुगु देशम पार्टी के कोटे से 36 वर्षीय राम मोहन नायडू को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है. राम मोहन नायडू आंध्र प्रदेश की श्रीकाकुलम से लोकसभा सांसद हैं. वह तेलुगू देशम पार्टी के महासचिव होने के साथ-साथ टीडीपी के वरिष्ठ नेता रहे येरेन नायडू के बेटे हैं। तेलुगु देशम पार्टी से ही चंद्रशेखर पेम्मासानी को राज्य मंत्री बनाया गया है. वह गुंटूर सीट से लोकसभा चुनाव जीते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
एंटी पेपर लीक कानून हुआ लागू, 10 साल की कैद और एक करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान
30 कैबिनेट, 5 MoS और 36 राज्‍यमंत्री... मोदी के मंत्रियों की तस्‍वीरें देखिए, Full List
मुलाकात हुई क्या बात हुई? BJP सांसद से उनके घर पर जाकर मिलीं सीएम ममता बनर्जी
Next Article
मुलाकात हुई क्या बात हुई? BJP सांसद से उनके घर पर जाकर मिलीं सीएम ममता बनर्जी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;