विज्ञापन
This Article is From Jun 25, 2017

शीर्ष अमेरिकी कंपनियों के सीईओ से वीज़ा, निवेश, रोजगार सृजन पर चर्चा करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

सीईओ गोलमेज में एप्पल के प्रमुख टिम कुक, वॉल-मार्ट के प्रमुख डाउग मैकमिलन, कैटरपिलर के जिम यूम्पलेबाई, गूगल प्रमुख सुंदर पिचाई तथा माइक्रोसाफ्ट के सत्य नाडेला के शामिल होने की उम्मीद है.

शीर्ष अमेरिकी कंपनियों के सीईओ से वीज़ा, निवेश, रोजगार सृजन पर चर्चा करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्जीनिया में भारतीय मूल लोगों के साथ भी परिचर्चा करेंगे...
  • पीएम शीर्ष अमेरिकी सीईओ से वीज़ा, निवेश, रोजगार सृजन पर चर्चा करेंगे
  • बैठक में एप्पल, माइक्रोसॉफ्ट और गूगल जैसी कंपनियों के सीईओ शामिल होंगे
  • पीएम उपनगर वर्जीनिया में भारतीय मूल लोगों के साथ भी परिचर्चा करेंगे
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नियुक्ति के बाद पहली अमेरिका यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शीर्ष अमेरिकी मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के साथ बैठक करेंगे, जिसमें वीज़ा, निवेश और रोजगार सृजन जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी. प्रधानमंत्री के साथ बैठक में एप्पल, माइक्रोसॉफ्ट और गूगल जैसी कंपनियों के सीईओ शामिल होंगे.

पीएम नरेंद्र मोदी की अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस में पहली बैठक से एक दिन पहले होटल विलार्ड इंटरकॉन्टिनेंटल में प्रधानमंत्री की 20 बहुराष्ट्रीय कंपनियों के मुख्य कार्यकारियों के साथ सीईओ गोलमेज बैठक होगी. पीएम वाशिंगटन अपनी यात्रा के दौरान वाशिंगटन डीसी के पास के उपनगर वर्जीनिया में भारतीय मूल लोगों के साथ भी परिचर्चा करेंगे.

सीईओ गोलमेज में एप्पल के प्रमुख टिम कुक, वॉल-मार्ट के प्रमुख डाउग मैकमिलन, कैटरपिलर के जिम यूम्पलेबाई, गूगल प्रमुख सुंदर पिचाई तथा माइक्रोसाफ्ट के सत्य नाडेला के शामिल होने की उम्मीद है. इनके अलावा बैठक में मैरियट इंटरनेशनल प्रमुख एर्ने सोरेन्सन, जॉनसन एंड जॉनसन के एलेक्स गोरस्काई, मास्टरकार्ड के अजय बंगा, वारबर्ग पिन्कस के चार्ल्स केयी और कार्लाइल ग्रुप के डेविड रबनस्टीन के भी शामिल होने की उम्मीद है.

प्रधानमंत्री बैठक में शुरुआती और समापन संबोधन देंगे. वह बैठक में मौजूद मुख्य कार्यकारियों के विचार भी सुनेंगे. प्रधानमंत्री की यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब भारतीय उद्योग जगत अमेरिका में एच-1बी वीज़ा अंकुशों को लेकर चिंतित है. ऐसे में सीईओ की बैठक में वीज़ा का मुद्दा उठने की उम्मीद है. इसके अलावा प्रधानमंत्री 'मेक इन इंडिया' पर काफी ध्यान दे रहे हैं, सो, बैठक के दौरान भारत में रोज़गार सृजन का मुद्दा भी एजेंडा में होगा.

समझा जाता है कि बैठक में भारत में नोटबंदी के बाद वृहद आर्थिक परिदृश्य और अगले महीने लागू होने वाले वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के संभावित लाभों पर भी चर्चा होगी.

(इनपुट भाषा से भी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, US President Donald Trump, Narendra Modi US Visit, US CEOs, H-1B Visas, Modi In Us
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com