विज्ञापन
This Article is From May 15, 2018

PM मोदी ने कैबिनेट में किया फेरबदल, स्मृति ईरानी से लिया गया सूचना प्रसारण मंत्रालय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रात अपनी कैबिनेट में फेरबदल किया और स्मृति ईरानी को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मुक्त कर दिया गया.

PM मोदी ने कैबिनेट में किया फेरबदल, स्मृति ईरानी से लिया गया सूचना प्रसारण मंत्रालय
फाइल फोटो
  • PM मोदी ने कैबिनेट में किया फेरबदल
  • स्मृति ईरानी से लिया गया सूचना प्रसारण मंत्रालय
  • पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रात अपनी कैबिनेट में फेरबदल किया और स्मृति ईरानी को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से मुक्त कर दिया गया. वहीं रेल मंत्री पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया. स्मृति ईरानी का कार्यकाल विवादों से घिरा रहा था. उनके स्थान पर राज्यवर्धन राठौड़ को सूचना प्रसारण मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है. अभी तक राठौड सूचना प्रसारण राज्य मंत्री थे. राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्य मंत्री राठौड़ को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है. 

यह भी पढ़ें: 'जो काम राहुल के परिवार वाले 50 साल में नहीं कर पाये, मोदी सरकार ने 4 साल में किया' : स्मृति ईरानी

यह दूसरा मौका है जब स्मृति ईरानी से कोई प्रमुख मंत्रालय वापस लिया गया है. इसके पहले उनसे मानव संसाधन विकास मंत्रालय वापस ले लिया गया था तथा उन्हें कपड़ा मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया था. वह कपड़ा मंत्री बनी रहेंगी. विज्ञप्ति के अनुसार, अरूण जेटली के स्वस्थ होने तक वित्त और कारपोरेट मामलों का प्रभार अस्थायी रूप से गोयल को सौंपा गया है. जेटली का किडनी प्रतिरोपण हुआ है और वह स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं. 

VIDEO: नेशलन रिपोर्टर: मोदी कैबिनेट में बड़ा बदलाव, पीयूष गोयल संभालेंगे वित्त मंत्रालय
एसएस अहलूवालिया से पेयजल एवं स्वच्छता राज्य मंत्री का प्रभार लेकर इलेक्ट्रोनिक्स एवं आईटी विभाग का प्रभार सौंपा गया है. अल्फोंस कन्नथनम से इलेक्ट्रोनिक और आईटी राज्य मंत्री का प्रभार ले लिया गया है. वह पर्यटन राज्य मंत्री बने रहेंगे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Smriti Irani, PM Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com