राष्ट्रपति के अभिभाषण (Presidential Address) पर धन्यवाद प्रस्ताव (Motion of Thanks) पर जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कोरोना के संकट काल में न केवल अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं बल्कि भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी याद किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि जब संकट का काल होता है, चुनौतियां अपार होती हैं और विश्व की हर शक्ति अपने ही बचाव में लगी होती है और कोई किसी की मदद नहीं कर रहा होता है तो ऐसे समय में खुद पर भरोसा रखना पड़ता है.
पीएम ने इसी क्रम में अटल बिहारी वाजपेयी की पंक्तियों को प्रेरणा के रूप में पढ़ा. उन्होंने कहा कि अटल जी ने लिखा था,
व्याप्त हुआ बर्बर अंधियारा
किंतु चीर कर तम की छाती
चमका हिंदुस्तान हमारा।
शत-शत आघातों को सहकर
जीवित हिंदुस्तान हमारा।
जग के मस्तक पर रोली सा
शोभित हिंदुस्तान हमारा।
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
प्रधानमंत्री ने कहा कि अटल जी के शब्द आज के इस कालखंड में भारत के सामर्थय का परिचय कराते हैं. पीएम ने सदन को बताया कि पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने कोरोना का डटकर सामना किया और 130 करोड़ भारतीयों ने उसे कर दिखाया. उन्होंने कहा कि कोरोना संकट में भारत ने जो किया, उसकी पूरी दुनिया तारीफ कर रही है.
'पंडित नेहरू ने गोवा को 15 साल ज्यादा गुलाम रहने पर किया मजबूर, नहीं की फौजी कार्रवाई' : PM मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान हमने देशभर के गरीबों को राशन देने का काम किया. इस दौरान 80 करोड़ से भी अधिक देशवासियों को मुफ्त राशन देकर देश ने दुनिया के सामने उदाहरण प्रस्तुत किया है. पीएम ने कहा कि गरीब लोगों को घर देने का काम भी हमारी सरकार कर रही है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि हम शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं लेकिन अब भी कोरोना हमारे लिए एक बड़ी चुनौती है क्योंकि यह रंग, रूप बदलता रहता है, इसका वायरस बहुरूपिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं