विज्ञापन
This Article is From Nov 28, 2017

PM नरेंद्र मोदी का गुजरात दौरा, मुद्दों पर हावी 'मैं गुजरात छूं, मैं विकास छूं...'

गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान 27 नवंबर को प्रधानमंत्री ने चार जनसभाओं को संबोधि‍त किया. इस दौरान उनकी पगड़ी से लेकर बोली तक गुजराती रही, लेकिन मुद्दे राष्‍ट्रीय और अंतरराष्‍ट्रीय थे.

PM नरेंद्र मोदी का गुजरात दौरा, मुद्दों पर हावी 'मैं गुजरात छूं, मैं विकास छूं...'
नई दिल्ली:
  1. कांग्रेस से अनुरोध है, 'गरीबी का मज़ाक न उड़ाएं...'
  2. कांग्रेस मुझसे इसलिए चिढ़ती है, क्योंकि मैं गरीब परिवार से हूं...
  3. मैंने चाय बेची है, लेकिन मैंने देश को नहीं बेचा...
  4. गुजरात का विधानसभा चुनाव 'विकास पर विश्वास' और 'वंशवाद की राजनीति' के बीच...
  5. कांग्रेसी 'गुजरात के बेटे' के बारे में झूठ फैलाते हैं... कांग्रेस ने सरदार पटेल के बारे में भी ऐसा ही किया था...
  6. गुजरात की जनता 'गुजरात के बेटे' के खिलाफ झूठ फैलाने के कांग्रेस के प्रयास को बर्दाश्त नहीं करेगी...
  7. जब भारतीय सैनिक 70 दिन तक डोकलाम में चीनी सेना के सामने खड़े थे, तब राहुल गांधी चीनी राजदूत को गले क्यों लगा रहे थे...
  8. गुजरात मेरी आत्मा और मां है और गुजरातियों के साथ मेरा रिश्ता समानता का है, क्योंकि आप मुझे भाई कहते हैं...
  9. किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि कच्‍छ में कभी खेती भी होगी... BJP ने कच्‍छ में पानी पहुंचकर उसे खुशहाल बनाया...
  10. GST जीएसटी की बैठक में कांग्रेस 100 फीसदी समर्थन में थी, लेकिन बाहर आकर उन्होंने हल्‍ला मचाया... हमारी सरकार ने बिना किसी अहंकार के GST में बदलाव किए... दिल्‍ली में बैठी हमारी सरकार सिर्फ जनहित में काम कर रही है...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Narendra Modi, Gujarat Assembly Polls 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com