विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

PM Diwali Celebrations with BSF Jawans: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीमा सुरक्षा बल (Border Security Forces) और भारतीय सेना (Indian Army) के जवानों संग राजस्थान के जैसलमेर में लोंगेवाला बॉर्डर पर दीवाली मनाई. उन्होंने जवानों को संबोधित करते हुए उनके शौर्य और पराक्रम की तारीफ की और कहा कि 130 करोड़ भारतवासियों की तरफ से आपके लिए शुभकामनाएं लेकर आया हूं. जवानों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि आज का भारत समझने और समझाने की नीति पर विश्वास रखता है लेकिन अगर हमें आजमाने की कोशिश की तो जवाब उतना ही प्रचंड रूप से दिया जाएगा. पीएम ने चीन पर निशाना साधते हुए कहा कि आज विस्तारवादी नीति से पूरी दुनिया परेशान है.

पीएम मोदी ने 1971 में पाकिस्तान के साथ हुए लोंगेवाला के ऐतिहासिक युद्ध को याद करते हुए कहा कि यहां भारतीय जवानों ने इतिहास लिखा था. पीएम ने कहा कि इस लड़ाई ने साबित किया था कि भारतीय सैन्य संगठन के सामने कोई भी शक्ति टिकने वाली नहीं. पीएम ने कहा कि आज भारत आतंक के आकाओं को घर में घुसकर मारने की ताकत रखता है और ऐसा कर रहा है.

इस मौके पर उनके साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) बिपिन रावत, आर्मी चीफ एमएम नरवणे, एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया और बीएसएफ के डीजी राकेश अस्थाना भी मौजूद हैं. नरेंद्र मोदी जब से पीएम बने है तब से हर साल जवानों के साथ दीवाली मनाते रहे हैं. 2014 में सियाचिन, 2015 में पंजाब बॉर्डर, 2016 में हिमाचल में चीन बॉर्डर , 2017 में पाक बॉर्डर गुरेज सेक्टर, 2018 में उत्तराखंड के हरसिल में चीन बॉर्डर और 2019 में पाक बोर्डर राजौरी गए थे. दीवाली से एक दिन पहले एलओसी पर पाक फायरिंग में पांच जवान शहीद हो गए है ऐसे में पीएम का जवानों के  बीच जाना उनके हौसले को बढ़ाएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
PM Modi, Narendra Modi Diwali, PM At Longewala, Longewala Border, Pak Border, PM Diwali With Jawans
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com