PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में BJP नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाएगी. शुक्रवार को हुई बैठक में नवनिर्वाचित सांसदों ने सर्वसम्मति से मोदी को अपना नेता चुना. अब वह तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. लोकसभा चुनाव में जीत के बाद मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे.
पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख और समय
आज मोदी लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में शाम 7:15 बजे होगा. शपथग्रहण से पहले महात्मा गांधी को नमन करने के लिए पीएम मोदी राजघाट जाएंगे.

कहां देखें पीएम मोदी का शपथ ग्रहण समारोह
समारोह का सीधा प्रसारण एनडीटीवी न्यूज चैनल पर किया जाएगा. आप इसे एनडीटीवी इंडिया के यूट्यूब चैनल (https://www.youtube.com/@ndtvindia) और हमारी वेबसाइट NDTV.IN पर देख सकते हैं. इवेंट के अपडेट सोशल मीडिया चैनलों पर भी उपलब्ध होंगे. शपथ-समारोह से संबंधित अन्य जानकारी और विशेष विवरण के लिए, एनडीटीवी होमपेज पर जाएं.
-
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
5 जून को, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और अपना और केंद्रीय मंत्रिपरिषद का इस्तीफा सौंप दिया.

प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी एक रिलीज़ के मुताबिक, "श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू, Seychelles के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ, बांग्लादेश की प्रधान मंत्री, शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधान मंत्री प्रविंद कुमार जुगनुथ, नेपाल के प्रधान मंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' और भूटान के प्रधान मंत्री शेरिंग टोबगे ने भाग लेने का निमंत्रण स्वीकार कर लिया है.
दिल्ली पुलिस ने परामर्श जारी करके कहा है कि रविवार को प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर राष्ट्रपति भवन के आसपास की सड़कों पर यातायात प्रतिबंध रहेगा और कई जगह मार्ग परिवर्तित किया जाएगा. परामर्श में कहा गया है कि समारोह शाम छह बजे से राष्ट्रपति भवन में आयोजित होगा.
परामर्श में कहा गया कि राष्ट्रपति भवन के आसपास सुचारू यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए संसद मार्ग (परिवहन भवन और रफी अहमद किदवई मार्ग पर टी-पॉइंट के बीच), नॉर्थ एवेन्यू रोड, साउथ एवेन्यू रोड, कुशक रोड, राजाजी मार्ग, कृष्ण मेनन मार्ग, तालकटोरा रोड और पंडित पंत मार्ग अपराह्न दो बजे से रात 11 बजे तक बंद रहेंगे और केवल पैदल चलने वालों को ही आवाजाही की अनुमति होगी.

इसमें कहा गया है कि इम्तियाज खान मार्ग, रकाब गंज रोड, रफी अहमद किदवई मार्ग, पंडित पंत मार्ग और तालकटोरा रोड पर किसी भी वाहन को रुकने या खड़ा करने की अनुमति नहीं होगी.
परामर्श में कहा गया है कि राष्ट्रपति भवन के आसपास की सड़कों पर डीटीसी बसों को चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी. परामर्श के मुताबिक, यातायात को पटेल चौक, पटेल चौक गोल चक्कर, रेल भवन, कृषि भवन गोल चक्कर, गुरुद्वारा रकाब गंज गोल चक्कर और गोल डाकखाना से अन्य मार्ग की ओर मोड़ दिया जाएगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं