विज्ञापन
This Article is From Apr 27, 2018

'Heart to Heart' summit: वुहान में शी चिनफिंग से मिले पीएम मोदी, चीन दौरे का वाकया सुनाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच दो दिवसीय अनौपचारिक शिखर वार्तांओं का दौर शुक्रवार से शुरू हो गया.

'Heart to Heart' summit: वुहान में शी चिनफिंग से मिले पीएम मोदी, चीन दौरे का वाकया सुनाया
पीएम मोदी और शी चिनफिंग
  • दो दिन के चीन दौरे पर पीएम मोदी.
  • चिनफिंग के साथ होगी अनौपचारिक वार्ता.
  • चिनफिंग के साथ रात्रि भोज भी करेंगे.
वुहान:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच दो दिवसीय अनौपचारिक शिखर वार्तांओं का दौर शुक्रवार से शुरू हो गया. शुक्रवार को पीएम मोदी चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मिले. उम्मीद की जा रही है कि इस यात्रा के दौरान दोनों पक्ष द्विपक्षीय, अंतर्राष्ट्रीय एवं आपसी हितों से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं. हालांकि, यह एक अनौपचारिक शिखर वार्ता है. 

Live Updates: 

- पीएम मोदी ने चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग से कहा कि जब मैं गुजरात का मुख्यमंत्री था, तो मुझे वुहान जाने का अवसर मिला. मैं तीन गोर्गेस बांध के बारे में बहुत कुछ सुना था. जिस गति के साथ आपने इसे बनाया और इसने मुझे प्रेरित किया. इसलिए मैं एक स्टडी टूर पर आया और बांध पर एक दिन बिताया था. 

 

यह भी पढ़ें- दो दिवसीय दौरे पर चीन के वुहान शहर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीपीएम मोदी की यात्रा से उत्साहित चीनी मीडिया, कहा- रिश्तों को मिलेगा नया मुकाम

 

  • शुक्रवार की रात ईस्ट लेक गेस्ट हाउस में शी चिनपिंग की मेहमाननवाजी में पीएम मोदी रात्रि भोजन करेंगे. 
  • शनिवार को ईस्ट लेक गेस्ट हाउस में ही पीएम मोदी और चिनपिंग के बीच बातचीत होगी. 
  • पीएम मोदी की इस यात्रा के दौरान दोनों नेता बोट राइडिंग भी करेंगे. उसके बाद लंच भी का भी इंतजाम है.
VIDEO: कर्नाटक में बीजेपी उम्मीदवारों को पीएम का मंत्र- सिर्फ विकास ही हमारा एजेंडा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi's China Tour, PM Modi Wuhan, PM Modi Xi Jinping
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com