प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने गुरुवार को कांग्रेस (Congress) पर आरोप लगाया कि जब जनरल रावत जीवित (CDS General Rawat) थे तो उसने उन्हें अपशब्द कहे और अब वह उनके कट आउटों का इस्तेमााल वोट के लिए कर रही है . उत्तराखंड में 14 फरवरी को होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि यह वही कांग्रेस है जिसने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे थे. उन्होंने कहा , ‘‘ दिल्ली में तो इनके नेताओं ने बाकायदा टीवी पर जाकर सेना से सबूत मांगे थे .''
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
प्रधानमंत्री ने लोगों को याद दिलाया कि कांग्रेस पार्टी के एक नेता ने तो देश के पूर्व रक्षा प्रमुख जनरल रावत को 'सडक का गुंडा' भी कहा था. उन्होंने कहा कि देश के शहीदों के लिए यह कांग्रेस की नफरत ही दिखाता है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस 'वन रैंक, वन पेंशन' के मुददे पर लगातार झूठ बोलती रही लेकिन अब वह जनरल रावत के कटआउट और फोटो लगाकर वोट मांग रही है. उन्होंने कहा, ‘‘ कुर्सी के लिए कोई इस सीमा तक जा सकता है, मुझे विश्वास नहीं हो रहा है .''
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आज अगर वोट के लिए ये लोग (कांग्रेस) जनरल रावत का सियासी इस्तेमाल करना चाह रहे हैं तो उन्हें जवाब देने की जिम्मेदारी उत्तराखंड के लोगों की है .''जनरल बिपिन रावत का स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी याद उन्हें भावुक कर रही है . प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने दिखाया कि उत्तराखंड के लोगों के पास न केवल पहाड जैसा साहस होता है बल्कि हिमालय जैसी उंची सोच भी होती है. कांग्रेस की सोच को केवल 'सत्ता के सुख तक सीमित' बताते हुए उन्होंने कहा कि वह बलिदान और देशसेवा का मूल्य कभी नहीं समझ सकती .
लोगों से कांग्रेस को चुनाव में करारा जवाब देने का आग्रह करते हुए मोदी ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकारों ने विकास गतिविधियों को पीछे की तरफ धकेला और लोगों को पहाडों से बडी संख्या में पलायन करने को मजबूर किया है . उन्होंने कहा कि बुधवार को जारी बीजेपीका घोषणा पत्र 2022' इस दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने में मदद करेगा जिसमें प्रदेश के युवाओं, महिलाओं, किसानों सहित सभी वर्गों के विकास के लिए संकल्प लिए गए हैं .
मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने 'वन रैंक वन पेंशन' सरकार लागू करने के साथ ही प्रदेश का पांचवां धाम-सैन्य धाम बना रही है . हांलांकि, उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उत्तराखंड का यह गौरव उनकी समझ में नहीं आएगा जो देश की सेना और शहीदों का मजाक उडाते हैं . उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के निर्माण से लेकर उसके संवारने तक के सपने बीजेपीने लोगों के साथ मिलकर देखे लेकिन दुर्भाग्य से कुछ सालों तक उसकी कमान ऐसे लोगों के पास चली गयी जो इसका जन्म ही नहीं चाहते थे.
उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों जगहें कांग्रेस की सरकारें होने के बावजूद उसने ब्रेक लगाकर राज्य को पीछे धकेल दिया . प्रधानमंत्री ने कहा कि 2017 के बाद डबल इंजन की सरकार ने हांलांकि प्रदेश में इतना काम किया कि ब्रेक लगाने वालों को भी अब वही वादे करने पड़ रहे हैं . उन्होंने कहा, ‘‘ जब ये (कांग्रेस) सत्ता में थे तो इन्हें चारधामों की याद नहीं आयी लेकिन अब इन्हें उनकी याद आ रही है क्योंकि ये उन्हें कुर्सी हासिल करने का रास्ता लग रहा है.''
केदारनाथ पुनर्निर्माण, बदरीनाथ मास्टरप्लान, चारधाम आल वेदर सडक परियोजना, ऋषिकेश—कर्णप्रयाग रेललाइन परियोजना सहित कई प्रमुख परियोजनाओं को जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने लोगों से बीजेपीको वोट देने को कहा ताकि दिल्ली से आ रही विकास की धारा कहीं ठप्प न हो जाए . उन्होंने कहा, ‘‘14 तारीख को आप वोट देकर बेइमानी और भ्रष्टाचार, वंशवाद और परिवारवाद को ब्लॉक कर दें .'
राहुल गांधी पर पीएम मोदी, 'मैं उस व्यक्ति को कैसे उत्तर दूं जो नहीं सुनता है?'
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं