पीएम नरेंद्र मोदी ने तेलंगाना में चुनावी बिगुल फूंक दिया है. उन्होंने महबूबनगर में 13,500 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी. एक रैली (PM Modi Telangana Visit) को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि इन परियोजनाओं से युवाओं के लिए विकास के नए अवसर खुलेंगे और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा. पीएम ने कहा कि देश में त्योहारों का मौसम शुरू हो गया है. परियोजनाओं से बिजनेस को बढ़ावा मिलेगा. देश के अहम कॉरिडोर तेलंगाना से होकर गुजरेंगे.
ये भी पढ़ें-"इसे परिभाषित कर पाना मुश्किल": भारत-अमेरिका संबंधों पर एस जयशंकर
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi lays the foundation stone of multiple developmental projects worth more than Rs 13,500 crore, in Mahabubnagar, Telangana. pic.twitter.com/arQIi3Vjrd
— ANI (@ANI) October 1, 2023
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी
तेलंगना में आज पीएम मोदी की रैली
बता दें कि तेलंगाना में आगामी कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं. पीएम मोदी ने शनिवार रात सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर कहा था कि तेलंगाना के लोग बीआरएस के ‘कमजोर शासन' से थक चुके हैं और वे कांग्रेस के प्रति भी उतना ही ‘अविश्वास' रखते हैं.उन्होंने कहा कि मैं एक अक्टूबर को महबूबनगर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई की रैली को संबोधित करूंगा. तेलंगाना के लोग बीआरएस के कमजोर शासन से थक गए हैं. वे कांग्रेस के प्रति भी उतना ही अविश्वास रखते हैं. बीआरएस और कांग्रेस दोनों वंशवादी पार्टियां हैं, जिनका जनता की सेवा करने का कोई लक्ष्य नहीं है.'
भाजपा की तेलंगाना इकाई के एक वरिष्ठ नेता ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया कि राज्य के नेताओं की प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक का कोई कार्यक्रम नहीं है. हालांकि, प्रधानमंत्री हवाई अड्डे पर अगवानी के दौरान उनसे कुछ देर बातचीत कर सकते हैं. भाजपा नेता ने कहा, ‘इस दौरे से तेलंगाना में पार्टी के चुनावी अभियान का आगाज होगा. वह (प्रधानमंत्री) लोगों को स्पष्ट संदेश देंगे.'
पीएम की रैली राजनीतिक रूप से अहम
पीएम मोदी का तीन अक्टूबर को निजामाबाद में एक जनसभा को संबोधित करने और परियोजनाओं का शिलान्यास करने का भी कार्यक्रम है. प्रधानमंत्री के दौरे को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि राज्य विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहा है, जो नवंबर-दिसंबर में हो सकते हैं.
भारत के निर्वाचन आयोग के ‘शीर्ष अधिकारियों' का एक दल चुनाव तैयारियों का जायजा लेने और विभिन्न पक्षकारों से बातचीत करने के लिए तीन अक्टूबर को तेलंगाना का दौरा करेगा. इस बीच, केंद्रीय पर्यटन मंत्री और भाजपा की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने शनिवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की आलोचना करते हुए कहा कि वह (राव) विभिन्न विकास गतिविधियों के मद्देनजर प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों में शामिल होने से बच रहे हैं.
ये भी पढ़ें-देशभर में आज स्वच्छता अभियान, गृहमंत्री अमित शाह, CM योगी समेत तमाम दिग्गजों ने उठाई झाड़ू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं