विज्ञापन
This Article is From Oct 01, 2023

देशभर में आज स्वच्छता अभियान, गृहमंत्री अमित शाह, CM योगी समेत तमाम दिग्गजों ने उठाई झाड़ू

देशभर में चल रहे स्वच्छता अभियान (Swachhata Hi Seva Campaign) में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल, देवेंद्र फडणवीस समेत पार्टी के तमाम दिग्गज नेता बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं.

पीएम मोदी की अपील पर देशभर में चल रहा स्वच्छता अभियान

गांधी जयंती से एक दिन पहले यानी कि 1 अक्टूबर को केंद्र सरकार देशभर में स्वच्छता अभियान (Swachhata Hi Seva Campaign) चला रही है. पीएम मोदी ने देसवासियों से इस अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है. उन्होंने कहा कि भारत की स्वच्छता देश के सभी परिवारजनों की सामूहिक जिम्मेदारी है, इसमें जनभागीदारी बहुत ही अहम है. यही वजह है कि पार्टी के नेता भी स्वच्छता अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. देश के कई हिस्सों से स्वच्छता अभियान की तस्वीरें सामने आई हैं.

इस स्वच्छता अभियान में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, सीएम योगी, देवेंद्र फडणवीस समेत पार्टी के तमाम दिग्गज नेता बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं.जेपी नड्डा दिल्ली की अंबेडकर बस्ती में स्वच्छता अभियान में शामिल हुए.उनके साथ केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी भी मौजूद रहीं. उन्होंने यकीन जताया कि महात्मा गांधी के इस स्वच्छता अभियान को उसी ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाया जाएगा.

बीजेपी नेताओं का स्वच्छता अभियान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत श्रमदान' कार्यक्रम में हिस्सा लिया और हाथों में झाड़ू उठाई.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सीतापुर में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान में शामिल हुए और झाड़ू लगाकर स्वच्छता में श्रमदान दिया.

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने भी अहमदाबाद में 'स्वच्छता अभियान' में हिस्सा लिया. इस दौरान हाथों में झाड़ू थामे सीएम पटेल ने सड़क पर पड़े कचरे को उठाकर कूड़ेदान में डाला और झाड़ू लगाकर गंदगी साफ की. 

यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने 'कचरा मुक्त भारत-स्वच्छ भारत' अभियान के तहत सफाई अभियान में हिस्सा लिया और दूसरे नेताओं संग सड़क पर झाड़ू लगाई. 

बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने पटना में 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान में शामिल होकर झाड़ू से गंदी जगह को साफ किया. इस दौरान उनके साथ पर्टी के दूसरे नेता भी मौजूद रहे.
 

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे मुंबई में बीएमसी द्वारा आयोजित 'स्वच्छता ही सेवा' कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचेय इस दौरान उन्होंने   बच्चों से हाथ मिलाया और बातचीत की. डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस भी 'स्वच्छता अभियान' कार्यक्रम में शामिल हुए. 

ये भी पढ़ें-पीएम मोदी ने मोहम्मद मुइज को मालदीव के नए राष्ट्रपति चुने जाने पर दी बधाई


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Swachhata Hi Seva Campaign, Cleanliness Drive, Gandhi Jayanti
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com