प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को तेलंगाना के वारंगल में ऑटिस्टिक गायक कामिसेट्टी वेंकट से मुलाकात की. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वेंकट प्रतिभा के धनी हैं, जिन्होंने अपनी दिव्यांगता को गायन में करियर बनाने के अपने सपने के आड़े नहीं दिया. पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "अभूतपूर्व, कामिसेट्टी वेंकट प्रतिभा और युवा ऊर्जा के धनी हैं. उन्होंने अपने ऑटिज्म को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया और गायन में लगे रहे. उन्होंने नाटू-नाटू गाया और डांस भी किया. मैं उनके धैर्य को सलाम करता हूं."
इससे पहले शनिवार को पीएम मोदी ने वारंगल में वामपंथी उग्रवाद में अपने रिश्तेदारों को खोने वाले लोगों के परिवारों से मुलाकात की. पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, "वारंगल में, मैं उन लोगों के परिवारों से मिला जिन्होंने वामपंथी उग्रवाद के कारण अपने प्रियजनों को खो दिया. उनकी कहानियों और कठिनाइयों का सामना करने की ताकत ने मुझे गहराई से प्रभावित किया. उनका अदम्य आत्म-संयम हमें एक शांतिपूर्ण और समृद्ध समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित करता है."
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
The phenomenal Kamisetty Venkat is a powerhouse of talent and youthful energy. He did not let his autism deter him and went on to pursue singing. He sung and also danced to Naatu Naatu. I salute his fortitude. pic.twitter.com/QaRuFIvIyQ
— Narendra Modi (@narendramodi) July 8, 2023
इससे पहले वारंगल में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए, पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार को लेकर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और बीआरएस सरकार के साथ-साथ कांग्रेस पर भी हमला बोला. उन्होंने कहा कि राज्य ''वंशवादी राजनीति के जाल में फंस गया है.'' पीएम मोदी ने कहा, "बीआरएस और कांग्रेस दोनों तेलंगाना के लोगों के लिए खतरनाक हैं", उन्होंने आरोप लगाया कि केसीआर "सबसे भ्रष्ट सरकार" चला रहे हैं.
पीएम मोदी ने कहा, "इन सभी वंशवादी पार्टियों की जड़ें भ्रष्टाचार में हैं. पूरा देश कांग्रेस के वंशवादी शासन के तहत भ्रष्टाचार से अवगत है. अब, तेंगाना के लोग बीआरएस शासन के तहत इसी तरह के भ्रष्टाचार को देख रहे हैं."इससे पहले, शनिवार को, प्रधान मंत्री मोदी ने वारंगल में 6,100 करोड़ रुपये की विभिन्न बुनियादी ढांचे और विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी, जबकि देश के इतिहास को समृद्ध करने में उनके "महान योगदान" के लिए तेलंगाना के लोगों की सराहना की.
ये भी पढ़ें : उत्तर भारत में बारिश का सितम, कई की मौत, रविवार को लेकर भी जारी हुआ अलर्ट
ये भी पढ़ें : हिंसाग्रस्त मणिपुर में सुधर रहे हालात, खुलने लगे स्कूल, खेतों में लौटने की तैयारी में किसान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं