प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को देहरादून में आयोजित किए जा रहे दो दिवसीय उत्तराखंड वैश्विक निवेशक शिखर सम्मेलन-2023 का पूर्वाह्न साढ़े 10 बजे उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी. बयान के अनुसार प्रधानमंत्री इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे.
पीएमओ ने कहा, ‘‘शांति से समृद्धि'' थीम वाला यह शिखर सम्मेलन उत्तराखंड को नए निवेश गंतव्यों के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक कदम है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री के अलावा दुनियाभर से हजारों निवेशक और प्रतिनिधि भाग लेंगे. पीएमओ के बयान में कहा गया है कि इसमें केंद्रीय मंत्रियों और विभिन्न देशों के राजदूतों के साथ-साथ प्रमुख उद्योगपति भी भाग लेंगे.
इस बीच, एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को शिखर सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की.
आयोजन से पहले एक पखवाड़े से अधिक समय से देहरादून को सजाया-संवारा जा रहा है. मुख्य सड़कों का नवीनीकरण किया गया है और क्षतिग्रस्त डिवाइडरों और फुटपाथ की मरम्मत की गई है.
धामी ने अधिकारियों से कहा कि शिखर सम्मेलन के आयोजन की सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि यह राज्य के लिए बड़ा आयोजन है. शिखर सम्मेलन से पहले धामी ने राज्य में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए देश भर के प्रमुख शहरों और ब्रिटेन के लंदन और बर्मिंघम में कई रोड शो किए.
उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश के लिए विभिन्न कंपनियों के साथ 2.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश समझौता ज्ञापनों (एमओयू)पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं. धामी ने कहा कि अब इन एमओयू को लागू करने के प्रयास किए जा रहे हैं जिनमें स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने की क्षमता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं