प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को स्पेन के अपने समकक्ष पेड्रो सांचेज से बात की तथा दोनों नेताओं ने भारत-स्पेन संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की. सांचेज ने एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने जी-20 की भारत की अध्यक्षता के लिए स्पेन के समर्थन को दोहराया.
उनके ट्वीट के जवाब में मोदी ने ट्वीट किया, 'स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज से बात करके खुशी हुई. हमने अपने बढ़ते द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की. भारत की अध्यक्षता में हो रही जी-20 बैठक में करीबी सहयोग को जारी रखने के लिए उत्सुक हूं.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पीएमओ ने कहा, 'उन्होंने चल रही द्विपक्षीय पहलों की समीक्षा की और हाल के उच्चस्तरीय आदान-प्रदान तथा रक्षा, आर्थिक और वाणिज्यिक क्षेत्रों में बढ़ते सहयोग पर संतोष व्यक्त किया.' दोनों नेता डिजिटल बुनियादी ढांचे, जलवायु कार्रवाई, स्वच्छ ऊर्जा बदलावों और सतत विकास जैसे मुद्दों पर सहयोग करने पर भी सहमत हुए.
पीएमओ के मुताबिक, मोदी ने अपने स्पेनी समकक्ष को जी-20 की अध्यक्षता के लिए भारत की प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी दी, जो वसुधैव कुटुम्बकम (एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य) के विषय पर आधारित एकता को बढ़ावा देने के लिए काम करने की दिशा में उन्मुख है.
वहीं, सांचेज ने जी-20 की अध्यक्षता में भारत की पहलों को पूरा समर्थन दिया. दोनों नेता आगे भी संपर्क में बने रहने पर सहमत हुए. इससे पहले, सांचेज ने एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने जी-20 की भारत की अध्यक्षता के लिए स्पेन के समर्थन को दोहराया.
सांचेज ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी सार्थक बातचीत हुई. उन्होंने कहा, 'मैंने भारत की जी-20 की अध्यक्षता के लिए स्पेन का समर्थन दोहराया है और हम अपने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना जारी रखने पर सहमत हुए हैं, खासकर अर्थव्यवस्था और व्यापार के क्षेत्रों में.'
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं