विज्ञापन
Breaking News: पीएम मोदी को मिला इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान, बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर

पीएम मोदी को मिला इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान, बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया दौरे के पहले चरण में आज जकार्ता पहुंचे हैं. इंडोनेशिया ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान 'इंडोनेशिया गणराज्य के बिंटांग आदिपूर्णा' सम्मान पदक से सम्मानित किया है. इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने इसकी घोषणा की है. इंडोनेशिया की सेना को ब्रह्मोस मिसाइलों की आपूर्ति करने संबंधी समझौते पर भारत और इंडोनेशिया ने हस्ताक्षर किए।

पीएम मोदी ने कहा, "मैं इस गर्मजोशी से स्वागत के लिए अपने मित्र राष्ट्रपति प्रबोवो का आभार व्यक्त करता हूं. पिछले वर्ष भारत के गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के रूप में हमें उनका स्वागत करने का अवसर मिला. आज उनके आत्मीयता भरे निमंत्रण पर इंडोनेशिया की यात्रा करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है. आज सुबह मुझे बहुत स्नेह के साथ, आदर के साथ इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान दिया गया है. ये सम्मान कोटि-कोटि भारतवासियों का है। इंडोनेशिया के लोगों की भावनाओं का है, भारत और इंडोनेशिया के ऐतिहासिक और आत्मीय संबंधों का है. मैं राष्ट्रपति प्रबोवो, इंडोनेशिया की सरकार और यहां की जनता का आभार व्यक्त करता हूं' 

पीएम मोदी ने आगे कहा, "2018 में बनी हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी आज एक नई उड़ान ले रही है. हम विकास, सुरक्षा, तकनीक, संस्कृति और शिक्षा... हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा रहे हैं. मुझे विश्वास है, आज से भारत-इंडोनेशिया साझेदारी का एक सुनहरा अध्याय शुरू होगा. हमारे देशों के बीच बढ़ता विश्वास हमारी रक्षा, सुरक्षा और समुद्री सहयोग को मजबूत कर रहा है। आज हमने रक्षा आदान-प्रदान, आपदा प्रबंधन और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनाई."

यह भी पढ़ें- इंडोनेशिया के इस खूबसूरत द्वीप पर बसा है लिटिल इंडिया, 85% आबादी हिंदू, चौराहों पर राम-कृष्ण, हनुमान की मूर्ति

यह एक ब्रेकिंग न्यूज़ है, इसमें विस्तृत विवरण जल्द जोड़ दिया जाएगा. अधिक जानकारी और ताज़ातरीन अपडेट के लिए कृपया इस पेज को रीफ्रेश करें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, PM Modi Indonesia Tour 2026, PM Modi Indonesia Visit, Latest News In Hindi, PM Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com