विज्ञापन

पचपदरा रिफाइनरी का 4 जुलाई को उद्घाटन करेंगे PM मोदी, बालोतरा में अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल

राजस्थान के बालोतरा जिले में स्थित इस पचपदरा रिफाइनरी में इतना तेल प्रोसेस होगा, जिससे हर दिन देश की लाखों कारों और ट्रकों की टंकी फुल की जा सकती है.

पचपदरा रिफाइनरी का 4 जुलाई को उद्घाटन करेंगे PM मोदी, बालोतरा में अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को राजस्थान आकर जनता को 4 बड़ी सौगातें देंगे.
NDTV

Rajasthan News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जुलाई को पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करने के लिए राजस्थान आने वाले हैं. इसे बनाने में करीब 79 हजार 459 करोड़ रुपये की रकम खर्च की गई है. पहले इस रिफाइनरी का इनोग्रेशन 21 अप्रैल 2026 को होना था. लेकिन 20 अप्रैल 2026 की दोपहर करीब 1:55 बजे रिफाइनरी के क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट सेक्शन में आग लग गई थी, जिसके बाद पीएम ने अपना दौरा टाल दिया था. अब 74 दिन बाद वापस वो समय आया है जब इस रिफाइनरी के उद्घाटन का दिन तय हुआ है. सीएम भजनलाल शर्मा के नई तारीख का ऐलान करते ही बालोतरा जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं. ADM भुवनेश्वर सिंह चौहान ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी है और उन्हें दफ्तर में मौजूद रहने का आदेश दिया है.

4 जुलाई को 4 बड़ी सौगातें देंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी का मिनट-टू-मिनट प्लान को अभी सामने नहीं आया है, लेकिन ये तय है कि वे राजस्थान को 4 बड़ी सौगातें देने आ रहे हैं. पहली और सबसे बड़ी सौगात- पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करना होगी. दूसरी बड़ी सौगात- यमुना जल समझौते को लेकर राजस्थान और हरियाणा के बीच MoU के ऐलान से जुड़ी होगी. तीसरी सौगात- युवाओं के लिए होगी, जिसमें पीएम मोदी 45 हजार नौजवानों को नियुक्ति पत्र सौपेंगे. चौथी और आखिरी सौगात- जयपुर मेट्रो के फेज-2 प्रोजेक्ट से जुड़ी होगी, जिसका पीएम मोदी वर्चुअली शिलान्यास करेंगे.

ये भी पढ़ें:- जयपुर मेट्रो फेज-2 का 4 जुलाई को शिलान्यास करेंगे PM मोदी, प्रहलादपुरा से पिंजरापोल तक पहले चरण में बनेंगे 10 स्टेशन

74:26 का शेयर, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का कहना है कि, 'पचपदरा रिफाइनरी देश की एनर्जी सिक्योरिटी के लिए एक मजबूत आधार बनेगी और राजस्थान के आर्थिक विकास के लिए एक बड़े ग्रोथ इंजन का काम करेगी'. इस परियोजना में राज्य सरकार की 26 फीसदी हिस्सेदारी होगी, जबकि बाकी की 74 फीसदी इक्विटी HPCL के पास रहेगी. इससे हजारों रोजगार पैदा होंगे, जिसका सीधा लाभ बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर के युवाओं को मिलेगा.

Rajasthan Refinery

Photo Credit: NDTV

पेट्रोकेमिकल यूनिट है पचपदरा ही असली खासियत

HPCL अधिकारियों के मुताबिक, ज्यादातर रिफाइनरियों में केवल पेट्रोल और डीजल ही बनता है, लेकिन पचपदरा की असली खासियत इसकी पेट्रोकेमिकल यूनिट है. यहां हर साल भारी मात्रा में पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स बनाए जाएंगे, जो प्रोडक्शन के मामले में गुजरात के हजीरा और दहेज जैसे बड़े इंडस्ट्रियल इलाकों को भी कड़ी टक्कर देंगे. फिलहाल इस रिफाइनरी की आधी से ज्यादा यूनिट्स अब चालू हो गई हैं और कई पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स का प्रोडक्शन भी शुरू हो गया है.

यह रिफाइनरी हर साल 90 लाख टन कच्चे तेल को प्रोसेस करेगी. अगर इसे रोजाना के पैमाने पर देखें, तो हर दिन करीब 1.8 लाख बैरल तेल साफ करेगी. इससे निकलने वाला BS-VI ग्रेड का पेट्रोल और डीजल देश की स्वच्छ ईंधन की मांग को पूरा करेगा.

दुनिया की सबसे एडवांस रिफाइनरियों में से एक

यह रिफाइनरी केवल बड़ी ही नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे एडवांस रिफाइनरियों में से एक है, जो लगभग हर प्रकार के (हल्के या भारी) कच्चे तेल को कुशलता से प्रोसेस कर सकती है. साथ ही, इसका पेट्रोकेमिकल यील्ड 26% से अधिक है, जो इसे अंतरराष्ट्रीय मानकों पर सबसे एफिशिएंट प्लांट की लाइन में खड़ा करता है.

रेलवे बिछाएगा नई लाइन, दिल्ली से जुड़ जाएगा इलाका 

उधर, रेलवे ने भी बालोतरा और पचपदरा के बीच 11 किलोमीटर की नई रेल लाइन डालने के लिए 33 लाख रुपये के सर्वे को हरी झंडी दिखा दी है. इस लाइन से पचपदरा रिफाइनरी तक आना-जाना काफी आसान हो जाएगा, जिसका सीधा फायदा जनता को मिलेगा. इसके अलावा, यह क्षेत्र जोधपुर, जयपुर और दिल्ली जैसे बड़े शहरों से भी जुड़ जाएगा. खास बात यह है कि करीब 35 साल पहले (1939 से लेकर 1990 तक) भी इस रास्ते पर नमक ढोने और यात्रियों के लिए एक ट्रेन चलती थी, लेकिन भयंकर बाढ़ में ट्रैक खराब होने के कारण वह बंद कर दी गई थी.

ये भी पढ़ें:- 563 KM प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती है JCB की ये अनोखी कार, धुएं की जगह उगलती है सिर्फ पानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi Rajasthan Visit, Pachpadra Refinery Inauguration, Balotra, Holiday Canceled, Rajasthan News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com