6 years ago
नई दिल्ली:
Lockdown PM Modi Address Updates: कोरोना संकट (Coronavirus) के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने मंगलवार शाम को राष्ट्र को संबोधित किया. संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण से मुकाबले करते हुए दुनिया को अब चार महीने से ज्यादा समय बीत गया है. इस दौरान तमाम देशों को 42 लाख लोगों संक्रमित हुए हैं. पौने तीन लाख से ज्यादा लोगों की दुखद मौत हुई है. भारत में भी अनेक परिवारों ने अपने स्वजन खोए हैं. मैं सभी के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. एक वायरस ने दुनिया को तहस नहस कर दिया है. भारत की प्रगति में तो हमेश विश्व की प्रगति समाहित रही है. भारत के लक्ष्यों का प्रभाव, भारत के कार्यों का प्रभाव विश्व कल्याण पर पड़ता ही है.