जम्मू-कश्मीर को आज मिलेगा 46 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का तोहफा.
नई दिल्ली:
- जम्मू-कश्मीर के लिए 6 जून का दिन ऐतिहासिक है. पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को केंद्र शासित प्रदेश को कई अहम परियोजनाओं की सौगात देंगे, जिनकी कुल लागत करीब 46 हजार करोड़ रुपए है. इन परियोजनाओं में दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे पुल चिनाब ब्रिज, भारत का पहला केबल-स्टे रेल ब्रिज अंजी ब्रिज (Chenab Bridge) और उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक (यूएसबीआरएल) परियोजना शामिल हैं.
- पीएम आज जम्मू-श्रीनगर रेलवे लाइन का उद्घाटन करेंगे, जो देश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा. साथ ही वह श्री माता वैष्णो देवी कटरा से श्रीनगर तक दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी भी दिखाएंगे. जो इस क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी को और मजबूत करेंगी
- जम्मू स्टेशन पर चल रहे कामकाज की वजह से वंदे भारत ट्रेनें फिलहाल कटरा से श्रीनगर तक चलेंगी, लेकिन सितंबर 2025 से ये ट्रेनें जम्मू से श्रीनगर तक पूरे रूट पर संचालित होंगी. इस रेल परियोजना में चिनाब ब्रिज और अंजी ब्रिज शामिल हैं, जो मॉर्डन तकनीक और डिजाइन के प्रतीक हैं.
- चिनाब ब्रिज, दुनिया का सबसे ऊंचा रेल आर्च ब्रिज है, जो कि भूकंपीय क्षेत्र पांच में मौजूद है. यह ब्रिज दो पहाड़ों के बीच बना है, जहां तेज हवाओं की वजह से विंड टनल फिनोमेना देखा जाता है. इस चुनौती को ध्यान में रखते हुए, ब्रिज 260 किलोमीटर प्रति घंटा हवा की स्पीड झेल सके, इस तरह से डिजाइन किया गया है.
- पीएम मोदी सुबह 11 बजे चिनाब ब्रिज का उद्घाटन करेंगे. इस ब्रिज को बनाने में करीब 1500 करोड़ रुपए का खर्च आया है. इसके बाद पीएम मोदी देश के पहले केबल-स्टे रेल ब्रिज अंजी ब्रिज का भी उद्घाटन करेंगे. दोपहर 12 बजे पीएम वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे.
- पीएम मोदी खास ट्रेन से वह दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल की यात्रा भी करेंगे. इस दौरान वह चिबान ब्रिज बनाने वाले सभी इंजीनियरों और मजदूरों से भी मुलाकात करेंगे, जिनमें कई सेवानिवृत्त इंजीनियर भी शामिल होंगे.
- पीएम मोदी सुबह करीब 10 बजे उधमपुर वायुसेना स्टेशन पर पहुंचेंगे. वहां से 11 बजे वह चिनाब ब्रिज के लिए रवाना होंगे. करीब 11:30 बजे प्रधानमंत्री एक स्पेशल ट्रेन से चिनाब ब्रिज से अंजी ब्रिज तक यात्रा करेंगे.
- दुनिया का सबसे ऊंचा ब्रिज चिनाब नदी पर बना है. इसकी ऊंचाई 359 मीटर है, जो एफिल टॉवर से भी ज्यादा है. यह पुल 1,315 मीटर लंबा स्टील आर्च ब्रिज है. इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह भूकंप और तेज हवाओं को झेल सकता है.
- पीएम मोदी इन सभी परियोजनाओं के उद्घाटन के बाद कटरा रेलवे स्टेशन लौटेंगे और वहां से कटरा स्टेडियम जाएंगे. दोपहर 12 से 12:30 बजे के बीच वहां पर वह एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे.
- रैली के दौरान पीएम मोदी के साथ जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला मौजूद रहेंगे. रैली को संबोधित करने के बाद वह वापस दिल्ली लौट आएंगे.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
PM Modi Jammu Kashmir Visit, Chenab And Anji Bridges, Chenab Bridge Inauguration, Bande Bharat Express, Pm Modi Katra Rally