विज्ञापन
2 hours ago
नई दिल्ली:

पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को असम के दौरे पर जाएंगे और कई परियोजनाओं की सौगात देंगे. पीएम नेशनल हाईवे पर उत्तर-पूर्व का पहला हवाई पट्टी का उद्घाटन करेंगे.उनका यह दौरा पूर्वोत्तर भारत के विकास को नई रफ्तार देने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है. इल बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज कराईकल, पुदुचेरी का दौरा करेंगे. शाह हेलीकॉप्टर से थिरुनल्लार पहुंचकर वहां से नगर निगम मैदान में जनसभा मको संबोधित करेंगे.  इसके बाद वह थिरुनल्लार मंदिर भी जा सकते हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह पूरी दुनिया में शांति ला रहे हैं. उन्होंने र्फ़ 10 महीनों में 8 युद्ध खत्म कराए, कुछ और युद्ध खत्म करने हैं, लेकिन विशेष तौर पर रूस-यूक्रेन बहुत भयानक है. वहां भी वह युद्ध समाप्ति तक पहुंच जाएंगे.यहां पढ़ें देश-दुनिया का हर अपडेट.

ये भी पढ़ें- जब-जब बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी आई, तब-तब... BNP की जीत के बाद 'पाकिस्तान' जैसा बन जाता है बांग्लादेश?

ये भी पढ़ें- पूर्वोत्तर को चीन और म्यांमार की सीमाओं के पास मिलेगा पहला हाईवे लैंडिंग स्ट्रिप

LIVE UPDATES...
 

जम्मू-कश्मीर की वादियों में हुआ गर्ल्स एग्जीबिशन मैच

जम्मू-कश्मीर के गुरेज स्नो क्रिकेट प्रीमियर लीग (GSCPL) 2026 का गर्ल्स एग्जीबिशन मैच कल गुरेज की बर्फ से ढकी घाटी में हुआ, जिससे वहां के लोगों और खेल प्रेमियों में जोश और उत्साह देखने को मिला.

प्रदेश हित बड़ा है या 'कुर्सी' हित, बीजेपी पर हिमाचल सीएम का तंज

 हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि BJP दुविधा में लग रही है. ये स्पष्ट नहीं कर पा रहे उन्हें अगर बैठक में आना था तो RDG पर अपना स्टैंड स्पष्ट करना चाहिए था. प्रदेश हित बड़ा है या 'कुर्सी' हित बड़ा है.

ईरान के साथ डील करना मुश्किल हो रहा है-ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अभी हमारे सामने ऐसी स्थिति है जहां हमने ईरान के लिए एक बहुत बड़ा कैरियर ग्रुप भेजा है. मैं देखना चाहूंगा कि क्या हम कोई डील कर सकते हैं. उनके साथ डील करना मुश्किल रहा है. मुझे लगा था कि पिछली बार हमारी डील हो जाती. वे चाहते थे कि वे ऐसा करें और हमने वही किया, मिडनाइट हैमर.

मैंने सिर्फ़ 10 महीनों में 8 युद्ध खत्म कराए-ट्रंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हम पूरी दुनिया में शांति ला रहे हैं, मैंने सिर्फ़ 10 महीनों में 8 युद्ध खत्म कराए.हमें कुछ और युद्ध खत्म करने हैं, लेकिन विशेष तौर पर रूस-यूक्रेन युद्ध बहुत भयानक है, मुझे लगता है कि हम वहां पहुंच जाएंगे.

कानपुर को ‘बदनामपुर’ बना दिया, अखिलेश का बीजेपी पर हमला

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को बीजेपी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल ने कानपुर को बर्बाद कर दिया और कभी फलते-फूलते औद्योगिक केंद्र को ‘बदनामपुर’ बना दिया.

कानपुर को ‘बदनामपुर’ बना दिया, अखिलेश का बीजेपी पर हमला

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को बीजेपी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल ने कानपुर को बर्बाद कर दिया और कभी फलते-फूलते औद्योगिक केंद्र को ‘बदनामपुर’ बना दिया.

तेलंगाना निकाय चुनावों में कांग्रेस की जीत पर खरगे की खुशी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को तेलंगाना में निकाय चुनावों में पार्टी की शानदार जीत की सराहना करते हुए कहा कि जनादेश लोगों के विश्वास को दर्शाता है. तेलंगाना में सत्तारुढ़ कांग्रेस ने नगर निकाय चुनावों में जोरदार जीत हासिल की. वहीं भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई. राज्य के 116 नगर निकायों में कुल 2,582 वार्ड में से कांग्रेस ने 1,300 से अधिक वार्ड में जीत हासिल की. बीआरएस ने लगभग 700 वार्ड और भाजपा ने लगभग 275 वार्ड में जीत दर्ज की. नगर निकाय चुनाव 11 फरवरी को हुए थे.

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com