भारत और चीन में तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) शुक्रवार की सुबह लद्दाख के लेह पहुंचे. यहां उन्होंने सीमा पर मौजूद जवानों से मुलाकात की और उनका हौसला अफजाई किया. इस दौरान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत (Bipin Rawat) भी मौजूद रहे. उनकी यह यात्रा पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ भारतीय जवानों की हिंसक झड़प के बाद हो रही है. प्रधानमंत्री मोदी यहां की स्थिति की समीक्षा करने के लिए इस दौरे पर गए हैं. यहां सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें स्थिति से अवगत कराया.
लेह दौरे पर पीएम मोदी, सेना के अधिकारियों से की मुलाकात
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
प्रधानमंत्री के साथ CDS बिपिन रावत भी मौजूद
इससे पहले वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया और थल सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे लद्दाख का दौरा कर चुके हैं. मई के पहले हफ्ते से लद्दाख में चीनी सरहद पर दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने हैं. 15 जून को गलवान घाटी में दोनों देशों की सेनाओं के बीच खूनी झड़प हुई. जिसमें भारत के 20 जवान सरहद की हिफाजत में अपनी जान न्यौछावर कर दिए, वहीं चीन के भी करीब 45 सैनिक मारे गए.
प्रधानमंत्री के मौजूदगी में लेह में मौजूद भारतीय जवान
दोनो देशों की सेनाओ के बीच लेफ्टिनेंट जनरल स्तर पर तीन दौर की बातचीत हो चली है. सहमति बनी है कि दोनों देश अपनी सेनाओं को पीछे हटाएंगे. लेकिन हकीकत है कि चीन ने सीमा पर भारी तादाद में अपने सैनिकों का जमावड़ा कर रखा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं