विज्ञापन

पीएम मोदी के 25 साल के सेवा काल पर हर घर में जलाएं 'आशीर्वाद का दीया': बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी

मुख्यमंत्री शुभेंदु ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की राष्ट्र सेवा की ऐतिहासिक 25 साल की यात्रा पूरी होने जा रही है. इस मौके पर उनके जन्मदिन 17 सितंबर से एक महीने तक 'सेवा संकल्प अभियान' मनाया जाएगा.

पीएम मोदी के 25 साल के सेवा काल पर हर घर में जलाएं 'आशीर्वाद का दीया': बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी
पीएम मोदी 17 सितंबर को 76 साल के हो जाएंगे.
NDTV

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने एक वीडियो संदेश जारी किया है. उन्होंने राज्य के लोगों से 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है.

मुख्यमंत्री शुभेंदु ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की राष्ट्र सेवा की ऐतिहासिक 25 साल की यात्रा पूरी होने जा रही है. इस मौके पर उनके जन्मदिन 17 सितंबर से एक महीने तक 'सेवा संकल्प अभियान' मनाया जाएगा.

सीएम शुभेंदु अधिकारी ने कहा, "पीएम मोदी की लंबी जनसेवा का सम्मान करने और उनकी लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करने के लिए, आइए शाम 6:00 बजे से 7:00 बजे के बीच हर घर, संस्थान, मठ और मंदिर में 'आशीर्वाद का प्रदीप' जलाएं. इस ऐतिहासिक पल को प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के साथ यादगार बनाएं और सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के अपने संकल्प को मजबूत करें."

सभी बंगाली वासी दीप जलाएं: सीएम शुभेंदु

सीएम शुभेंदु ने कहा कि सभी पश्चिम बंगाल वासियों से इस कार्यक्रम के तहत दीप जलाने को कहा. मुख्यमंत्री ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि 17 सितंबर को भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुभ जन्मदिन है. गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से लेकर भारत के प्रधानमंत्री के रूप में उनके 25 साल के कार्यकाल की यह गौरवशाली यात्रा आगामी 7 अक्टूबर को पूरी होने जा रही है. इसी ऐतिहासिक क्षण को मनाने के लिए "सेवा संकल्प अभियान" शुरू होने जा रहा है.

प्रधानमंत्री के शुभ जन्मदिन के अवसर पर हर जगह 'आशीर्वाद का दीया' जलाकर सर्वशक्तिमान ईश्वर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की जाएगी, ताकि पीएम मोदी कई और वर्षों तक राष्ट्र सेवा में खुद को समर्पित करते रहें.

यह भी पढ़ें: सीएम शुभेंदु ने उपचुनाव को बताया मुसलमानों के लिए परीक्षा, कहा- साबित करें कि किसके साथ हैं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Suvendu Adhikari, Modi@25, PM Modi Birthday 17 Semptember
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com