पीएम मोदी की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक ‘प्रधानमंत्री आवास योजना' से गरीबों का अपना घर मिलने का सपना साकार हो रहा है. पीएम आवास योजना से मध्य प्रदेश के नीमच में कई लोगों की जिंदगी में बदलाव आया है. प्रधानमंत्री आवास योजना से ग्रामीण व शहरी गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान का सपना पूरा किया गया है. नीमच जिले के जावद तहसील के डीकेन नगर परिषद में लगभग एक हजार से अधिक परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान का सपना पूरा हुआ है. अपने खुद के पक्के आवास पाकर लाभार्थियों के चेहरे भी खिल उठे हैं. उन्होंने पक्का आवास मिलने पर पीएम मोदी और केंद्र सरकार का आभार जताया है.
लाभार्थी हरिओम जोशी ने बताया कि मैं पहले वार्ड नंबर-3 में स्थित कच्चे मकान में रहता था, लेकिन अब हमने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नया मकान बनाया है. हमारी ख्वाहिश थी कि हम भी नया मकान बनाएंगे. इसी दौरान मुझे प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में पता चला और फिर उसका लाभ उठाया. इस योजना के तहत हमें 2.5 लाख रुपए की आर्थिक मदद मिली थी, जिसके जरिए हमारा मकान बन पाया है.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
उन्होंने कहा, "अब हम काफी खुश हैं और हमें अच्छा महसूस हो रहा है. मेरे जैसे और भी कई भाई हैं, जिनको प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल रहा है. मैं इस योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आभार व्यक्त करता हूं, जिनकी वजह से पक्के मकान का सपना साकार हो पाया है."
महिला विशनी बाई ने बताया कि वह पहले कच्चे मकान में रहती थीं और बरसात होने पर उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ती थी. नगरपालिका की तरफ से इस योजना के बारे में पता चला और उसके बाद उन्होंने इस योजना के लिए फॉर्म भरा. मुझे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2.5 लाख रुपए की आर्थिक मदद मिली, जिससे मेरा मकान पक्का बन पाया है. मैं पीएम मोदी का आभार व्यक्त करती हूं, जिनकी वजह से मुझे गैस कनेक्शन, शौचालय और पक्का मकान जैसी सुविधाएं मिल पाई हैं.
प्रधानमंत्री आवास योजना ने गरीब और जरूरतमंद लोगों को न केवल आवासीय सुरक्षा दी है, बल्कि उनके जीवन में स्थिरता और आत्मनिर्भरता भी लाई है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए जीवन का एक नया अध्याय साबित हो रही है. इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, निम्न आय वर्ग और मध्यम आय वर्ग के परिवारों को किफायती और टिकाऊ पक्के मकान उपलब्ध कराना है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं