विज्ञापन
This Article is From May 17, 2021

Petrol, Diesel Prices Today : पेट्रोल-डीजल के दामों पर लगा ब्रेक, मई में अब तक इतना महंगा हो चुका है तेल

Petrol, Diesel Prices Today : मई महीने में कुल 10 दिन फ्यूल के दाम बढ़ाए गए हैं. इन 10 दिनों में पेट्रोल 2.21 रुपए प्रति लीटर मंहगा हो गया है. वहीं, डीजल 2.22 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है.

Petrol, Diesel Prices Today : पेट्रोल-डीजल के दामों पर लगा ब्रेक, मई में अब तक इतना महंगा हो चुका है तेल
Petrol, Diesel Prices : सोमवार को नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम.
नई दिल्ली:

Fuel Rates Today : 17 मई, 2021 यानी सोमवार को फिर पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इसके पहले रविवार को रिटेल फ्यूल के दामों में बढ़ोतरी की गई थी, वहीं, शनिवार को भी फ्यूल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी. रविवार को पेट्रोल 24 पैसे और डीजल में 27 पैसों की बढ़ोतरी हुई थी. बता दें कि मई महीने में कुल 10 दिन फ्यूल के दाम बढ़ाए गए हैं. इन 10 दिनों में पेट्रोल 2.21 रुपए प्रति लीटर मंहगा हो गया है. वहीं, डीजल 2.22 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है.

क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम 

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 92.58 रुपए प्रति लीटर हो गई है. वहीं, डीजल 83.22 रुपए प्रति लीटर हो गया है.

मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 98.88 रुपए प्रति लीटर हो चुका है और डीजल 90.40 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. चेन्नई में पेट्रोल 94.34 रुपए प्रति लीटर और डीजल 88.07 रुपए प्रति लीटर डीजल बिक रहा है. वहीं कोलकाता में पेट्रोल 92.67 रुपए और डीजल की कीमत 86.06 रुपए प्रति लीटर हो गई है.

भोपाल में पेट्रोल 100.63 रुपए प्रति लीटर और डीजल 91.59 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. लखनऊ में पेट्रोल 90.37 और डीजल 83.60 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है.

अपने शहर में चेक करें रेट

देश में हर रोज सुबह 6 बजे तेल के दामों को रिवाइज़ किया जाता है क्योंकि क्रूड ऑयल की कीमतों और विदेशी मुद्रा की दरों के हिसाब से देश में हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. ये नई कीमतें हर रोज सुबह 6 बजे से देश के हर पेट्रोल पंप पर लागू हो जाती हैं.

आप एक SMS के जरिए हर रोज अपने फोन से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें जान सकते हैं. इसके लिए आप इंडियन ऑयल SMS सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर  SMS भेज सकते हैं. आपका मैसेज कुछ ऐसा होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड.

अपने इलाके का RSP कोड आप साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. यह मैसेज भेजने का बाद आपके फोन में लेटेस्ट फ्यूल प्राइस की जानकारी आ जाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol And Diesel Price Hike, Petrol And Diesel Prices Today, Petrol And Diesel Price In Delhi Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com