विज्ञापन
This Article is From Jan 18, 2019

आज तेल के दाम: डीजल के दाम में 9वें दिन वृद्धि जारी, आज भी पढ़े पेट्रोल के दाम

डीजल में दाम में वृद्धि का सिलसिला लगातार नौवें दिन जारी रहा. वहीं, पेट्रोल की कीमतों में भी लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई.

आज तेल के दाम: डीजल के दाम में 9वें दिन वृद्धि जारी, आज भी पढ़े पेट्रोल के दाम
पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

डीजल में दाम में वृद्धि का सिलसिला लगातार नौवें दिन जारी रहा. वहीं, पेट्रोल की कीमतों में भी लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई. उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में एक दिन की नरमी के बाद फिर तेजी लौटी है. कच्चे तेल के दाम में पिछले दिनों आई तेजी के बाद तेल विपणन कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भाव में लगातार वृद्धि कर रही है. 

तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को दिल्ली और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में आठ पैसे जबकि मुंबई और कोलकाता में सात पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया. डीजल की कीमतें दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में 19 पैसे, जबकि मुंबई में 20 पैसे प्रति लीटर बढ़ गई हैं.

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 70.55 रुपये, 72.65 रुपये, 76.18 रुपये और 73.23 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. चारों महानगरों में डीजल के दाम बढ़कर क्रमश: 64.97 रुपयेए 66.74 रुपये, 68.02 रुपये और 68.62 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. 

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को कच्चे तेल में एक फीसदी से ज्यादा की तेजी आई. इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज पर मार्च डिलीवरी ब्रेंट क्रूड के वायदा सौदे में 0.90 फीसदी की बढ़त के साथ 61.73 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था, जबकि कारोबार के दौरान 61.83 डॉलर प्रति बैरल का ऊंचा स्तर रहा. न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज पर अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट के फरवरी डिलीवरी सौदे में 1.13 फीसदी की तेजी के साथ 52.77 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol Price, Petrol Rate, Petrol And Diesel Price, Today's Fuel Rates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com