- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पर्यटकों का किया स्वागत
- अटल टनल तक जाने वाले नेशनल हाईवे पर भारी जाम
- हिमाचल की तरह उत्तराखंड का हाल भी बेहाल है
क्रिसमस और नये साल के अवसर पर ज्यादातर लोग पहाड़ी राज्यों का रुख करते हैं. दरअसल, इन दिनों पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो जाती है, जिसे देखने के लिए लोग खिंचे चले जाते हैं. हिमाचल और उत्तराखंड में इस साल भी यही नजारा देखने को मिल रहा है, जिससे कई रास्तों पर लंबा जाम लग गया है. लोग घंटों से जाम में फंसे हुए हैं. गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई हैं, लोगों को समझ ही नहीं आ रहा है कि वे क्या करें. इस बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पर्यटकों का स्वागत किया है.
मनाली से अटल टनल तक कई किलोमीटर लंबा जाम
हिमाचल के शिमला और मनाली में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर भारी संख्या में पर्यटक पहुंच गए. अटल टनल तक जाने वाले नेशनल हाईवे पर कसोल और जारी के अलावा मनाली और वशिष्ठ चौक, आलू ग्राउंड से रांगड़ी और सोलांग नाला से अटल सुरंग के बीच ट्रैफिक पूरी तरह से बाधित है. बताया जा रहा है कि शनिवार को अटल टनल के पास के इलाकों में बर्फबारी हुई. ऐसे में एहतियात के तौर पर वाहनों की आवाजाही पर कुछ देर के लिए रोक लगानी पड़ी, इससे मनाली से अटल टनल तक कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

उत्तराखंड के कई पर्यटन स्थल में भी जाम...
क्रिसमस और नए साल को लेकर लोग सेलिब्रेशन के मूड में आ गए हैं. इन दोनों खास मौके पर पड़ने वाला लंबा वेकेशन भी लोगों के लिए खास बन गया है. ऐसे में लोग घूमने-फिरने के लिए पहाड़ों पर निकल गए हैं. हिमाचल की तरह उत्तराखंड का हाल भी बेहाल है. यहां के पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हो गए हैं. गाजियाबाद, मेरठ, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश से सैलानी क्रिसमस और नया साल मनाने उत्तराखंड और हिमाचल के पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं. पर्यटकों की बढ़ती संख्या से कारोबारियों के चेहरे तो खिल गए हैं. लेकिन आज क्रिसमस की छुट्टी और उसके पहले वीकेंड की वजह से शनिवार को इन पर्यटक स्थलों के रास्ते में कई जगह लंबा जाम भी दिखाई दिया. मसूरी से लेकर चकराता, नैनीताल, ऋषिकेश पर्यटकों से पैक हैं. यहां के होटल और रिजॉर्ट भी फुल हो गए हैं.
पर्यटकों का स्वागत- CM हिमाचल
इस बीच हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पर्यटकों का स्वागत करते हुए कहा, "हिमाचल प्रदेश सभी आगंतुकों का हार्दिक स्वागत करता है! बर्फ से ढकी चोटियों से लेकर शांत घाटियों तक, हमारे राज्य की सुंदरता में डूब जाएं. हमारा प्रशासन और पुलिस यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि आपकी यात्रा सुरक्षित, आनंददायक और वास्तव में यादगार हो. मैं -12 डिग्री सेल्सियस तापमान का सामना करते हुए रोहतांग सुरंग पर 65,000 पर्यटकों और 12,000 वाहनों की भारी आमद का प्रबंधन करने में उनके उत्कृष्ट समर्पण के लिए लाहौल और स्पीति और कुल्लू पुलिस की भी बहुत सराहना करता हूं. आपके अथक प्रयास और प्रतिबद्धता सभी आगंतुकों के लिए एक सुखद अनुभव सुनिश्चित करने में चमकती है.
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं