विज्ञापन

खान सर से पटना पुलिस कर रही है पूछताछ, दो बॉडीगार्ड को भी थाने ले जाया गया

पटना में खान सर की कोचिंग विवाद में नया मोड़ आया है. वायरल फायरिंग वीडियो के बाद पुलिस ने दो बॉडीगार्ड को हिरासत में लिया, हथियार जब्त किए और पूछताछ तेज कर दी. इस मामले में पुलिस अब खान सर से भी पूछताछ कर रही है. पुलिस की शुरुआती जांच में कोचिंग राइवलरी का एंगल भी सामने आया है.

खान सर से पटना पुलिस कर रही है पूछताछ, दो बॉडीगार्ड को भी थाने ले जाया गया
पटना:

पटना में खान सर की कोचिंग से जुड़ा मामला अब नया मोड़ ले चुका है. पुलिस अब खान सर से उनकी कोचिंग में ही लगातार सवाल-जवाब कर रही है. वायरल वीडियो में कथित फायरिंग के बाद पुलिस हरकत में आई है और खान सर के दो बॉडीगार्ड को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. हथियार भी जब्त कर सत्यापन कराया जा रहा है.

कोचिंग में पूछताछ, बॉडीगार्ड थाने लाए गए

पटना पुलिस ने वायरल वीडियो के बाद खान सर के दो बॉडीगार्ड को कदमकुआं थाने लाकर पूछताछ की. पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.

AC रूम में हुई पूछताछ?

शुरुआत में दोनों बॉडीगार्ड को थाने में एसी कमरे में बैठाकर कथित ‘स्पेशल ट्रीटमेंट' दिया जा रहा था. लेकिन जैसे ही मीडिया ने सवाल उठाए और कैमरे ऑन हुए, पुलिस ने दोनों को सामान्य कमरे में शिफ्ट कर दिया. इससे पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें- खान सर के दो बॉडीगार्ड को पुल‍िस ने ह‍िरासत में ल‍िया, वीड‍ियो वायरल के बाद एक्‍शन 

वीडियो में दिखी 3 राउंड फायरिंग

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दो लोग हवा में फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि इनमें से एक खान सर का बॉडीगार्ड है. बताया जा रहा है कि वीडियो में 3 बार हवाई फायरिंग की गई. साथ ही, वीडियो में वही टूटा हुआ बोर्ड भी नजर आ रहा है, जिसे 2 जून की रात उपद्रवियों ने गिराया था, जिससे संकेत मिलता है कि वीडियो उसी रात का हो सकता है.

देखें वायरल वीडियो

पहले फायरिंग से इनकार, अब जांच तेज

दरअसल मंगलवार रात को खान सर की कोचिंग पर हुए हमले में एक गार्ड घायल हुआ था और तोड़फोड़ भी हुई थी. शुरुआती जांच में पुलिस ने फायरिंग की घटना से इनकार किया था, लेकिन अब वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है और पूरे मामले की दोबारा जांच हो रही है.

फायरिंग हुई थी या नहीं? जांच कर रही पुलिस

पुलिस ने फायरिंग में इस्तेमाल बताए जा रहे दोनों हथियारों को जब्त कर लिया है. अब उनका फॉरेंसिक और लाइसेंस सत्यापन किया जा रहा है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि असल में फायरिंग हुई थी या नहीं.

कोचिंग राइवलरी के एंगल पर भी हो रही जांच

इस मामले में पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रौशन आनंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वह फिलहाल बेऊर जेल में हैं. हालांकि उन्होंने आरोपों से इनकार किया है. रौशन आनंद का कहना है कि उनकी कोचिंग के बेहतर रिजल्ट से खफा होकर उन्हें झूठे केस में फंसाया गया है. उन्होंने अपनी बीमारी और हालिया ऑपरेशन का हवाला भी दिया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com