विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2023

मुंबई में एक ही कार्ड से बस और मेट्रो सफर का आनंद उठा सकते हैं यात्री

इसी महीने की 19 तारीख को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई की मेट्रो 2A और 7 को हरी झंडी दिखाई थी. पश्चिम उपनगर में दहिसर से अंधेरी तक पूर्व और पश्चिम दोनो तरफ के लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित हो रही है नतीजा एक सप्ताह में ही 10 लाख से ज्यादा यात्री इसमें यात्रा कर चुके हैं.

मुंबई में एक ही कार्ड से बस और मेट्रो सफर का आनंद उठा सकते हैं यात्री
मेट्रो पश्चिम उपनगर के लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है.
मुंबई:

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में ट्रैफिक कितनी बड़ी समस्या है, इससे हर कोई वाकिफ है. ऐसे में लोगों की सहूलियत के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार काम हो रहा है. इसी महीने की 19 तारीख को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई की मेट्रो 2A और 7 को हरी झंडी दिखाई थी. पश्चिम उपनगर में दहिसर से अंधेरी तक पूर्व और पश्चिम दोनो तरफ के लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित हो रही है. एक सप्ताह में ही 10 लाख से ज्यादा यात्री इसमें यात्रा कर चुके हैं.

अगर आपके जेहन में भी ये सवाल है कि इसकी क्या खासियत है और किस तरह से ये मेट्रो पश्चिम उपनगर के लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है. इसी बारे में खुद MMRDA कमिश्नर एस वी आर श्रीनिवास ने जानकारी दी. इस अवसर पर बात करते हुए कमिश्नर श्रीनिवास ने नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड की खासियत भी बताई . कमिश्नर के मुताबिक देश में ये पहला कार्ड है जिससे मुंबई की किसी भी मेट्रो, बेस्ट की बस में जाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें : "गुलामी की मानसिकता से बाहर निकलें और..."; भीलवाड़ा में भगवान देवनारायण के जयंती समारोह में पीएम मोदी

ये भी पढ़ें : भारत जोड़ो यात्रा फिर से शुरू, PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती भी आज राहुल गांधी के साथ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai Metro, Mumbai Public Transport, Mumbai Metro Card
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com