विज्ञापन
3 years ago
नई दिल्‍ली:

Parliament Session: संसद की सुरक्षा में चूक (Parliament Security Breach) के मामले पर गृह मंत्रालय ने जांच बिठा दी है. लोकसभा सचिवायल के सात कर्मचारियों को सस्‍पेंड कर दिया गया है. टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन को राज्‍यसभा में हंगामे करने के कारण पूरे सत्र के लिए सस्‍पेंड कर दिया गया है. वहीं, लोकसभा में 5 सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड किए गए, हंगामे को लेकर स्पीकर ओम बिरला ने ये कार्रवाई की है. विपक्ष इस मुद्दे पर हमलावर हो रहा है और लोकसभा में हंगामा हो रहा है. राज्यसभा सांसद डॉ. सैयद नासिर हुसैन ने संसद सुरक्षा उल्लंघन की घटना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बयान की मांग करते हुए नियम 267 के तहत बिजनेस सस्पेंशन नोटिस दिया.
संसद भवन में हंगामा करने वाले सभी आरोपियों के ख़िलाफ़ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत एफआईआर दर्ज कर गिरफ़्तार किया गया है. मामले की जांच दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कर रही है. पूछताछ में गिरफ़्तार चारों आरोपियों ने ख़ुलासा किया है कि वो किसान, बेरोज़गारी, मणिपुर के मुद्दे पर सरकार का ध्यान आकर्षित कराना चाहते थे. सूत्रों के मुताबिक, सभी आरोपी सोशल मीडिया पेज भगत सिंह फ़ैन क्लब से जुड़े हुए हैं. इन सभी की मुलाक़ात क़रीब डेढ़ साल पहले मैसूर में हुई थी. संसद का शीतकालीन सत्र 4 दिसंबर 2023 से शुरू हुआ था, सत्र 22 दिसंबर तक चलेगा.

Highlights...

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Parliament Winter Session 2023 Live, Parliament Security Breach Live Updates, Lok Sabha Security Breach Live
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com