- संसद पर हमले की 22वीं बरसी पर हुई सुरक्षा में चूक
- पुलिस ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार, कोर्ट में हुई पेशी
- संसद में चूक मामले पर हंगामा करने वाले 15 सांसद निलंबित
संसद की सुरक्षा में चूक का मामला (Parliament Security Breach) तूल पकड़ता जा रहा है. गृह मंत्रालय (Home Ministry) ने कमिटी बनाकर इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं. इस बीच लोकसभा की विजिटर गैलरी से सदन में कूद कर कलर स्मोग फेंकने वाले युवकों का विजिटर पास बनवाने वाले बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा ने अपनी सफाई दी है. उन्होंने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला (Lok Sabha Speaker Om Birla) और केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी से मुलाकात कर अपनी बात रखी. सूत्रों के मुताबिक, कर्नाटक के मैसूरु से सांसद प्रताप सिम्हा (BJP MP Pratap Simha) ने अपनी सफाई में कहा है कि संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले आरोपियों में एक मनोरंजन डी के पिता उनके जानकर हैं. स्पीकर को जानकारी देते हुए मैसूरु के सांसद ने कहा कि आरोपी के पिता संसद के विजिटर पास के लिए कई महीने से जिद कर रहे थे.
सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा ने अपनी सफाई में कहा कि मनोरंजन का घर उनके लोकसभा क्षेत्र में पड़ता है. कथित तौर पर उसके पिता ने सांसद प्रताप सिम्हा से कहा कि उनका बेटा नए संसद भवन का दौरा करना चाहता है. वो महीनों से विजिटर पास बनवाने की जिद कर रहे थे. सूत्रों ने कहा कि एक और आरोपी सागर शर्मा विजिटर पास के संबंध में सिम्हा के निजी सहायक (पीए) और ऑफिस के साथ लगातार संपर्क में रहा. जिसके बाद आखिरकार सांसद ने दोनों के लिए विजिटर्स पास पर साइन कर दिए थे.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
लोकसभा सांसद प्रताप सिम्हा ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को बताया कि उन्होंने पहले ही सब बता दिया है, उसके अलावा उनके पास कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं है.
दोनों युवकों ने सदन में मचाया उत्पात
जब सांसदों ने युवक को पकड़ने की कोशिश की, तो उसने जूते से स्मोक स्टिक निकाल कर सदन में कलर स्मोग फैला दिया. इससे सदन में पीला धुआं फैल गया. इसके बाद सांसदों ने मिलकर उसे पकड़ लिया. दूसरे युवक को भी सुरक्षाबलों ने पकड़ लिया. संसद के बाहर इनके साथियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनकी पहचान अमोल शिंदे और नीलम आजाद के तौर पर हुई है.

आरोपियों ने दी ये सफाई
चारों आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया. इससे पहले पूछताछ के दौरान चारों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे बेरोजगारी और मणिपुर हिंसा जैसे मुद्दों को लेकर चिंतित थे. उन्होंने कहा कि वे सांसदों का ध्यान आकर्षित करना चाहते थे, ताकि इन मुद्दों पर बहस शुरू किया जा सके.
विपक्षी सांसदों ने की प्रताप सिम्हा पर एक्शन की मांग
इस बीच विपक्षी सांसद लगातार बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं. लोकसभा स्पीकर बिरला की बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने अपनी पार्टी की पूर्व लोकसभा सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ हुई कार्रवाई का जिक्र करते हुए प्रताप सिम्हा के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई करने की मांग की.
ये भी पढ़ें:-
संसद की सुरक्षा में चूक मामला : आरोपी मनोरंजन ने की थी रेकी, पता था - जूते की नहीं होती है चेकिंग
संसद सुरक्षा चूक मामला: मास्टरमाइंड ललित झा अब भी फरार, आखिरी लोकेशन थी नीमराणा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं