विज्ञापन

कल यार गद्दार पर बवाल, आज फिर आमने-सामने, राहुल गांधी के करीब से गुजरे बिट्टू ने कसा तंज

आज फिर राहुल गांधी और रवनीत बिट्टू दोनों मकर द्वार पर करीब आए. दिलचस्प बात यह रही कि दोनों ने हरे रंग के कपड़े पहने हुए थे.

कल यार गद्दार पर बवाल, आज फिर आमने-सामने, राहुल गांधी के करीब से गुजरे बिट्टू ने कसा तंज
  • लोकसभा में राहुल गांधी और रवनीत सिंह बिट्टू के बीच विवाद के बाद दोनों नेता मकर द्वार पर एक बार फिर नजर आए.
  • राहुल गांधी और रवनीत सिंह बिट्टू एक ही फ्रेम में नजर आए. दोनों ही नेताओं ने हरे रंग के कपड़े पहन रखे थे.
  • रवनीत सिंह बिट्टू ने इस संयोग पर कहा कि बीजेपी के लिए हरा भरा है, उनके लिए सब सूखा है.

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और सरकार के मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू गुरुवार को फिर आमने सामने आए. विवाद के बाद आज राहुल गांधी और रवनीत बिट्टू दोनों मकर द्वार पर दिखे. दिलचस्प बात यह रही कि दोनों ने हरे रंग के कपड़े पहने हुए थे. इस संयोग पर बिट्टू ने कांग्रेस पर तंज कसा. राहुल गांधी ने एक दिन पहले रवनीत बिट्टू को गद्दार कह दिया था और फिर उसके बाद उनसे हाथ मिलाने की कोशिश की थी. हालांकि रवनीत बिट्टू ने उनसे हाथ नहीं मिलाया और उन्हें देश का दुश्मन बताया था. संसद परिसर में यार गद्दार का ये मामला खूब गरमाया था और बीजेपी ने इसे सिखों का अपमान बताया था.

संसद परिसर में गुरुवार को राहुल गांधी और रवनीत सिंह बिट्टू एक ही फ्रेम में नजर आए. दोनों ही नेताओं ने हरे रंग के कपड़े पहन रखे थे.

ये भी पढ़ें: कौन हैं रवनीत सिंह बिट्टू, जिन्हें राहुल गांधी ने 'गद्दार दोस्त' कहा; कांग्रेस से BJP में कैसे आए थे?
 

बीजेपी के लिए हरा भरा है, उनके लिए सब सूखा है: राहुल गांधी

जहां राहुल गांधी गहरे हरे रंग के स्‍वेटर में दिखे तो बिट्टू की पगड़ी और जैकेट हल्‍के हरे रंग की थी. इस संयोग पर बिट्टू ने कहा कि बीजेपी के लिए हरा भरा है, उनके लिए सब सूखा है. 

Latest and Breaking News on NDTV

ये था मामला 

बता दें कि गुरुवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की एक टिप्पणी को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया था. संसद परिसर में राहुल गांधी निलंबित सांसदों के साथ प्रदर्शन कर रहे थे. तभी रवनीत सिंह बिट्टू वहां से गुजरे तो उन्हें देखकर राहुल ने 'गद्दार दोस्त' कहा. राहुल ने कहा- 'नमस्ते भाई, मेरे गद्दार दोस्त, चिंता मत करो तुम वापस आ जाओगे.' राहुल ने उनसे हाथ मिलाने की भी कोशिश की लेकिन बिट्टू ने हाथ नहीं मिलाया. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi, Ravneet Singh Bittu, Parliament Budget Session
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com