विज्ञापन
21 days ago

Parliament Monsoon Session 2026 LIVE Updates: संसद के मॉनसून सत्र के 11वें दिन की शुरुआत हंगामेदार हुई थी. लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही पहले 2 बजे तक के लिए स्थगित हुई थी. बाद में हंगामे के बाद कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित हो गई है.  बता दें कि इस सत्र में सरकार की तरफ से 2 बिल पास करवाए जा चुके हैं. वंदे मातरम और पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन बिल (पेपर लीक) लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों से पास हो चुका है. सरकार ने इस सत्र के लिए 8 बिल लिस्ट किए गए थे. ऐसे में आगे की कार्यवाही अहम रहेगी. 

Parliament Session LIVE Updates

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मुद्दे पर जमकर हंगामा देखने को मिला है. संसद के दोनों सदनों को हंगामें की वजह से 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. सत्र का आज 11वां दिन है. 

लोकसभा में राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हंगामा

लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होते ही राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हंगामा हो रहा है. इससे पहले विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में भी आज हंगामा किया था. राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर लोकसभा में अब सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने नजर आ रहे हैं. मॉनसून सत्र के तीसरे हफ्ते में यह मुद्दा गर्माता जा रहा है.

लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

लोकसभा की शुरुआत होते ही सदन में जमकर हंगामा देखने को मिला है. जिसके बाद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी है. सदन में विपक्षी सांसदों की तरफ से जमकर हंगामा देखने को मिला था. 

मॉनसून सत्र को लेकर विपक्षी नेताओं की बैठक

मॉनसून सत्र के दौरान अपनाई जाने वाली भविष्य की रणनीति तय करने के लिए, संसद में राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में राज्यसभा और लोकसभा में विपक्षी दलों के फ्लोर लीडर्स की बैठक चल रही है. जिसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई सीनियर नेता शामिल हैं.

सांसद पप्पू यादव के खिलाफ सदन की अवमानना का नोटिस

बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के खिलाफ सदन की अवमानना का नोटिस आया है. बीजेपी सांसद और पार्टी के चीफ व्हिप संजय जायसवाल ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को 'विशेषाधिकार हनन' और 'सदन की अवमानना' का नोटिस दिया है. यह नोटिस 31 जुलाई, 2026 को संसद परिसर में सनातन धर्म के कथित अपमान को लेकर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के खिलाफ दिया गया है. यह कार्रवाई लोकसभा में कामकाज के संचालन और प्रक्रिया के नियमों के नियम 222 और नियम 223 के तहत की गई है. 

कांग्रेस सांसदों के प्रस्ताव

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने दलबदल विरोधी कानून पर चर्चा करने के लिए प्रश्नकाल, शून्यकाल और दिन के अन्य सभी निर्धारित कामकाज को स्थगित करने का प्रस्ताव दिया है. वहीं राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला ने सदन में राम मंदिर चंदे की चोरी के मुद्दे पर चर्चा के लिए नियम 267 के तहत कामकाज स्थगित करने का नोटिस दिया है. 

सरकार ने पास करवाए 2 बिल

मॉनसून सत्र के दौरान सरकार ने 8 बिल लिस्ट किए थे. जिसमें सरकार ने 2 बिल पास करवा लिए. जिसमें वंदे मातरम बिल और पेपर लीक संसोधन बिल सदन के दोनों सदन लोकसभा और राज्यसभा से पास हो चुका है. ऐसे में सरकार आने वाले सत्र के दौरान कुछ और अहम बिलों को पास करवा सकती है. जिसमें जन्म-मृत्यु पंजीकरण संसोधन विधेयक, MSME विकास संसोधन बिल, विदेशी अंशदान संसोधन बिल लाए जा सकते हैं.

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हंगामे के आसार

सोमवार को सदन में राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर हंगामा दिख सकता है. 31 जुलाई को निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने पुजारी के भेष में संसद परिसर में प्रदर्शन किया था. जिसमें विपक्षी सांसदों ने भी हिस्सा लिया था. इसके बाद लोकसभा स्पीकर ने भी नाराजगी जताई थी. ऐसे में दोनों सदनों में इस हिस्से पर हंगामा हो दिख सकता है. 

संसद के मॉनसून सत्र का तीसरा हफ्ता आज से शुरू

संसद के मॉनसून सत्र का तीसरा हफ्ता सोमवार यानि आज से शुरू हो रहा है. सत्र के पहले दो हफ्तों में संसद के दोनों सदन लोकसभा और राज्यसभा में जमकर हंगामा देखने को मिला है. पहले हफ्ते में छात्र आंदोलन पर जमकर हंगामा हुआ तो दूसरे हफ्ते में नीट पेपर लीक बिल को लेकर हंगामा दिखा था. अब आज से तीसरा हफ्ता शुरू हो रहा है. ऐसे में सदन के दोनों सदनों में आज भी हंगामा दिख सकता है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Parliament Monsoon Session LIVE, Lok Sabha Live, Rajya Sabha Live, Parliament Live Updates, Monsoon Session 2026 Live
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com