विज्ञापन
4 years ago
नई दिल्‍ली:

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूक्रेन से भारतीयों को लाने पर राज्‍यसभा में बयान दिया. उन्‍होंने कहा कि गंभीर संघर्ष से उत्पन्न चुनौतियों के बावजूद हमने सुनिश्चित किया कि लगभग 22,500 भारतीय नागरिक सुरक्षित भारत लौट पाएं. साथ ही उन्‍होंने कहा कि अभियान की समीक्षा PM द्वारा स्वयं दैनिक आधार पर की गई. उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्देश पर ऑपरेशन गंगा लॉन्च किया गया, जिसके अंतर्गत यूक्रेन-रूस के बीच चल रहे संघर्ष की स्थिति के दौरान चुनौतीपूर्ण निकासी अभियान चलाया गया. इससे पहले, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय मिसाइल के पाकिस्‍तान में गिरने को लेकर राज्‍यसभा और लोकसभा में बयान दिया. राजनाथ सिंह ने कहा कि निरीक्षण के दौरान अचानक एक मिसाइल दुर्घटनावश रिलीज हो गई. रक्षा मंत्री ने कहा कि बाद में पता चला कि मिसाइल पाकिस्तान के इलाके में गिरी थी. उन्‍होंने घटना पर खेद जताया और कहा कि राहत की बात यह रही कि कोई नुकसान नहीं हुआ. राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है और उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं. 

Here are the Live Updates on Parliament Budget Session 2022:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Parliament Budget Session, Budget Session Live Updates, Parliament Session Live, Budget Session 2022
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com