प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों संग परीक्षा पर चर्चा के दौरान उनको पोषण का महत्व समझाया. (PM Modi Pariksha Pe Charcha) क्या नहीं खाना चाहिए, इस पर उन्होंने बच्चों संग रोचक चर्चा की. पीएम मोदी ने चर्चा की शुरुआत बच्चों को तिल के लड्डू खिलाकर की. फिर बच्चों से उन्होंने कई मजेदार सवाल पूछे. पीएम मोदी ने पूछा कि हम सभी को सीजन का फल खाना चाहिए या नहीं. इस पर सभी बच्चों ने सिर हिलाते हुए हां में जवाब दिया. फिर पीएम मोदी ने पूछा कि कितने बच्चे सीजन में गाजर को चबाकर खाते हैं. इस पर ज्यादातर बच्चों ने हाथ खड़ा कर दिया. फिर पीएम मोदी ने हंसते हुए बच्चों से पूछा कि गाजर का हलवा तो खाते ही होंगे. बच्चे इस सवाल पर खुश हो गए.
Pariksha Pe Charcha 2025 LIVE: बिहार का लड़का हो और राजनीति का सवाल न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
क्या नहीं खाना चाहिए ? PM के सवाल का जवाब जानिए
पीएम मोदी ने छात्रों से पूछा कि क्या नहीं खाना चाहिए. इस पर बच्चों ने बताया कि जंक फूड, ऑयली फूड, मैदा नहीं खाना चाहिए. इन चीजों को क्यों नहीं खाना चाहिए, बच्चों ने ये भी बताया. वहीं पीएम मोदी ने बच्चों से पूछा कि क्या खाना है ये तो समझ आ जाता है लेकिन कैसे खाना क्या वे सभी ये जानते हैं. उन्होंने बच्चों से मानव शरीर में कितने दांत होते हैं, ये सवाल भी पूछा. बच्चों ने इसका जवाब बखूबी दिया.

(छात्रों संग पीएम मोदी की परीक्षा पे चर्चा)
खाना कितने बार चबाकर खाएं, पीएम ने बताया
बच्चों ने जब पीएम मोदी को बताया कि मुंह में 32 दांत होते हैं तो इस पर उन्होंने कहा कि जैसे दांत 32 होते हैं वैसे ही खाने को कम से कम 32 बार चबाना चाहिए. पीएम मोदी ने पूछा कि वहां मौजूद कितने बच्चे खाते समय सोचते ही नहीं है. पोस्ट ऑफिस की तरह... इस पर बच्चे ठहाके लगाने लगे.

(पीएम मोदी की परीक्षा पे चर्चा)
पानी का स्वाद कौन-कौन लेता है?
पीएम मोदी ने छात्रों से पानी के टेस्ट को लेकर भी सवाल पूछा. उन्होंने पूछा कि कितने बच्चे पानी का भी टेस्ट लेते हैं. इस पर कुछ बच्चों ने हां में जवाब देते हुए हाथ खड़ा कर दिया. इस पर पीएम ने हंसते हुए कहा कि आप लोग ऐसा तो नहीं करते होंगे. बस दौड़कर आते होंगे स्कूल में और पानी पी जाते होंगे. इस पर सभी बच्चे हंस पड़े. फिर पीएम ने कहा कि यहां पर सच-सच बोलो. बच्चों ने कहा कि वे सच ही कह रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं