विज्ञापन
7 years ago
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने सोमवार को छात्रों से 'परीक्षा पे चर्चा' (Pariksha Pe Charcha 2020) की. पीएम मोदी ने उनके साथ अपने मूल्यवान सुझाव साझा किए. इस दौरान पीएम ने शिक्षकों और अभिभावकों से भी संवाद किया. इस कार्यक्रम का मकसद यह सुनिश्चित करना था कि छात्र तनावमुक्त होकर आगामी बोर्ड एवं प्रवेश परीक्षाएं दें. दिल्ली के तालकटोरा इनडोर स्टेडियम में आयोजित किए गए 'परीक्षा पे चर्चा' के तीसरे सत्र में पीएम मोदी ने छात्रों और शिक्षकों से परीक्षा के तनाव को दूर करने पर संवाद किया. इस कार्यक्रम में करीब 2,000 छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने भाग लिया. इनमें से 1,050 छात्रों का चयन निबंध प्रतियोगिता के जरिए किया गया था. कार्यक्रम सोमवार दोपहर 11 बजे शुरू हुआ था और बीजेपी के 'यूट्यूब' (YouTube) चैनल पर भी इसका सीधा प्रसारण किया गया था. 'परीक्षा पे चर्चा' के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने उन छात्रों का चयन किया, जिन्होंने पांच विषयों पर उनके द्वारा दिए गए निबंधों को सही रूप से प्रस्तुत किया.

PM Modi's Pariksha Pe Charcha 2020 Updates:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Pariksha Pe Charcha 2020, PM Narendra Modi, Student Exams
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com