विज्ञापन
This Article is From Dec 22, 2018

कुपवाड़ा में पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, सेना के दो अधिकारी शहीद

केरन सेक्टर में पाकिस्तान ने बिना उकसावे के गोलीबारी की, भारतीय सेना ने संघर्ष विराम उल्लंघन का करारा जवाब दिया

कुपवाड़ा में पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, सेना के दो अधिकारी शहीद
प्रतीकात्मक फोटो.
श्रीनगर:

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शुक्रवार को नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों के संघर्ष विराम उल्लंघन में सेना के दो अधिकारी शहीद हो गए.

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि केरन सेक्टर में सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर पाकिस्तान ने बिना उकसावे के गोलीबारी की. गोलीबारी में एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) शहीद हो गया और एक अन्य घायल हो गया जिनकी बाद में अस्पताल में मौत हो गई.

उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने संघर्ष विराम उल्लंघन का करारा जवाब दिया.
(इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Two Army Officers Martyred
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com