कूटनीतिक मोर्चे पर लगातार दुत्कारे जाने के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और वह झूठ बोलने में उतर आया है. हाल ही में उसकी ओर से एक बयान आया है कि संयुक्त राष्ट्र में उसके राजदूत मुनीर अकरम ने 'आतंकवादी गतिविधियों से अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा को खतरे'' के विषय पर महासचिव की रिपोर्ट पर सुरक्षा परिषद में बयान दिया है. लेकिन सवाल इस बात का उठा कि इस बैठक में परिषद के गैर-सदस्यों को आमंत्रित नहीं किया गया था और पाकिस्तान परिषद का सदस्य ही नहीं हैं। संयुक्त राष्ट्र में जर्मनी के मिशन ने एक तस्वीर साझा की है, जिसमें केवल सुरक्षा परिषद के 15 सदस्य देशों के राजदूत ही दिखाई दे रहे है.
पाकिस्तान के इस झूठ पर भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में बयान देने के पाकिस्तान के राजदूत के दावे पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि सीमा पार आतंकवाद का सबसे बड़ा प्रायोजक अब खुद को आतकंवाद का पीड़ित दिखाने का स्वांग रचने की कोशिश कर रहा है. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने पाकिस्तान के दशकों से सीमा पार आतंकवाद का शिकार होने के झूठ का सोमवार को पर्दाफाश करते हुए कहा, 'एक झूठ सौ बार बोलने से वह सच नहीं हो जाता. भारत के खिलाफ सीमा पार आतंकवाद का सबसे बड़ा प्रायोजक अब खुद को भारत की ओर से आतंकवाद का पीड़ित बताकर स्वांग रचने का प्रयास कर रहा है.'
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
संयुक्त राष्ट्र में भारतीय मिशन ने ट्वीट किया, 'हम जानना चाहते हैं कि पाकिस्तान के स्थायी मिशन ने बयान कहां दिया, क्योंकि सुरक्षा परिषद के आज के सत्र में गैर-सदस्यों को तो बुलाया ही नहीं गया था. पाकिस्तान के एक और झूठ का पर्दाफाश हो गया.'
अलकायदा को खदेड़ने के अकरम के दावे पर भारत ने कहा कि पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि शायद इस बात से अवगत नहीं हैं कि ओसामा बिन लादेन उनके ही देश में छिपा हुआ था और अमेरिकी बलों ने उसे पाकिस्तान में ही मार गिराया था. न ही उन्होंने ओसामा बिन लादेन को शहीद बताने संबंधी अपने प्रधानमंत्री का बयान सुना.
पाकिस्तान के झूठों पर तीखा पलटवार करते हुए नयी दिल्ली ने पाकिस्तान के उस दावे को भी हास्यास्पद बताया जिसमें उसने कहा था कि भारत ने उसके खिलाफ काम करने के लिए लड़ाकों के तौर पर आतंकवादियों की भर्ती की है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं