पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. इसे कम करने की कोशिशों के बजाय पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. पाकिस्तान ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया है. जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से भारी फायरिंग की जा रही है, जिसका भारतीय सेना भी मुंहतोड़ जवाब दे रही है. एलओसी के पार पाकिस्तान को भारी नुकसान होने की खबर है. भारतीय जवाबी कार्रवाई में कुछ लोगों के मारे जाने की भी खबर है. एलओसी पर लगभग सभी जगहों पर फायरिंग हो रही है. हालांकि पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा पुंछ, कुपवाड़ा, अखनूर और उरी जैसे इलाकों को निशाना बनाया जा रहा है. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला जम्मू के लिए रवाना हो गए हैं. अब्दुल्ला जम्मू पर कल असफल ड्रोन हमले के बाद स्थिति का जायजा लेंगे.
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, "कल रात जम्मू शहर और संभाग के अन्य हिस्सों में पाकिस्तानी ड्रोन के असफल हमले के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए मैं जम्मू जा रहा हूं."
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
J&K CM Omar Abdullah tweets, "Driving to Jammu now to take stock of the situation after last night's failed Pakistani drone attack directed at Jammu city & other parts of the division." pic.twitter.com/hUeKqQNzzz
— ANI (@ANI) May 9, 2025
पाकिस्तान की ओर से कुपवाड़ा में जमकर गोलीबारी की गई. कुपवाड़ा में रात में फायरिंग रुक गई थी ,लेकिन सुबह तड़के फिर फायरिंग शुरू हो गई है, जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है.
कई शहरों में ब्लैकआउट
देश के सीमावर्ती इलाकों में रात को कई जगहों पर ब्लैकआउट किया गया. श्रीनगर में अभी भी ब्लैकआउट है. साथ ही अन्य शहरों में भी ब्लैकआउट किया गया है.
#WATCH | Jammu and Kashmir: A complete blackout has been enforced in Jammu.
— ANI (@ANI) May 8, 2025
(Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/tGjlSunsl9
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में तेज धमाकों की आवाजें सुनी गई.
#WATCH | Poonch, Jammu and Kashmir: Explosions heard near Line of Control (LoC)
— ANI (@ANI) May 8, 2025
(Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/vk346SUPxQ
श्रीनगर और अवंतिपुरा में भी मिसाइल हमले
पाकिस्तान की ओर से श्रीनगर और अवंतिपुरा में भी मिसाइल हमले किए गए. हालांकि भारतीय सेना ने इन सभी हमलों को विफल कर दिया.
इससे पहले, पाकिस्तान ने रात को 12 शहरों पर हमला करने की कोशिश की है. हालांकि भारत ने इन हमलों को विफल कर दिया है. पाकिस्तान की ओर से ड्रोन और मिसाइल से हमले किए गए. जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान की ओर से 20 मिसाइल हमले किए गए और इन सभी को विफल कर दिया गया.
लोगों से एहतियात बरतने की अपील
पाकिस्तान की ओर से फायरिंग के मद्देनजर एलओसी के पास के गांवों और शहरों में एहतियात बरतने के लिए कहा गया है. लोगों से कहा गया है कि वह नियंत्रण रेखा से दूर रहे. साथ ही कहा गया है कि बंकरों में रहें और पूरी तरह से एहतियात बरतें. कुछ इलाकों को खाली करा लिया गया है, जिससे जान-माल का नुकसान न हो.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं