विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2019

कुलभूषण जाधव को राजनयिक पहुंच देने पर चुप्पी साधे रहा पाकिस्तान, एक दिन पहले भारतीय अधिकारियों से मिलने की कही थी बात

पाकिस्तान शुक्रवार को कुलभूषण जाधव को राजनयिक पहुंच देने के विषय पर चुप्पी साधे रहा. एक दिन पहले उसने कहा था कि वह भारतीय अधिकारियों को सेवानिवृत नौसैन्य अधिकारी जाधव से शुक्रवार को मिलने देगा.

कुलभूषण जाधव को राजनयिक पहुंच देने पर चुप्पी साधे रहा पाकिस्तान, एक दिन पहले भारतीय अधिकारियों से मिलने की कही थी बात
कुलभूषण जाधव (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

पाकिस्तान शुक्रवार को कुलभूषण जाधव को राजनयिक पहुंच देने के विषय पर चुप्पी साधे रहा. एक दिन पहले उसने कहा था कि वह भारतीय अधिकारियों को सेवानिवृत नौसैन्य अधिकारी जाधव से शुक्रवार को मिलने देगा. जाधव (49) को जासूसी और आतंकवाद के आरोप में पाकिस्तानी सैन्य अदालत ने अप्रैल, 2017 में मृत्युदंड सुनाया था. उसके बाद भारत ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय पहुंचकर उसकी मौत की सजा रोकने की मांग की थी.

पाकिस्‍तान ने कुलभूषण जाधव के लिए भारत को दिया कॉन्‍स्‍यूलर एक्‍सेस का प्रस्‍ताव, ICJ ने दिया था आदेश

17 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने पाकिस्तान को जाधव की सजा पर पुनर्विचार करने और भारत को अविलंब जाधव को राजनयिक पहुंच देने का आदेश दिया था. उसके बाद भारत ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के आदेश के अनुसार पाकिस्तान से जाधव को पूर्ण राजनयिक पहुंच देने का आग्रह किया.

पाकिस्तान ने कहा, कुलभूषण जाधव को अपने देश के कानून के अनुसार मुहैया कराएंगे राजनयिक पहुंच

बृहस्पतिवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि जाधव को शुक्रवार को राजनयिक पहुंच दी जाएगी. लेकिन शुक्रवार को विदेश मंत्रालय जाधव को राजनयिक पहुंच उपलब्ध कराने के विषय पर चुप्पी साधे रहा.

Video: पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव के लिए कॉन्‍स्‍यूलर एक्सेस देने का दिया प्रस्ताव

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Kulbhushan Jadhav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com