रांची के निवारणपुर में स्थित RSS दफ्तर पर हमला करने वाले तीनों आरोपी झारखंड के ही रहने वाले हैं. जांच एजेंसी ने अभी इनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की है. मालूम हो कि संघ कार्यालय पर दो पेट्रोल बम फेंके गए थे. ISI का लिंक सामने आने के बाद अब इस हमले के पीछे शहजाद भट्टी मॉड्यूल के होने का शक जताया जा रहा है.