विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2014

पाकिस्तान ने फिर किया संघर्षविराम का उल्लंघन, भारत ने की जवाबी कार्रवाई

जम्मू:

पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्षविराम का एक बार फिर उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर भारत की अग्रिम सीमा चौकियों पर गोलीबारी की। भारतीय बलों ने भी इसके जवाब में कार्रवाई की।

रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने कहा, "पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में हमीरपुर सब-सेक्टर स्थित हमारी अग्रिम चौकियों पर बीती रात करीब 9 बजे छोटे एवं स्वचालित हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि इस पर भारतीय सैनिकों ने भी मोर्चा संभाल लिया और उतनी ही क्षमता के हथियारों से जवाब दिया। दोनों ओर से रुक-रुककर गोलीबारी होती रही।

रक्षा जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि नियंत्रण रेखा के इस ओर जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।

लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
संघर्षविराम उल्लंघन, युद्धविराम उल्लंघन, पाकिस्तानी सेना, जम्मू-कश्मीर, Ceasefire Violation, Pakistan Army, Jammu-Kashmir
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com