- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर मारे गए निर्दोष लोगों को श्रद्धांजलि दी.
- पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद के हर रूप के खिलाफ भारत कभी नहीं झुकेगा और आतंकियों के मंसूबे सफल नहीं होंगे.
- सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत चरमपंथी हिंसा के हर प्रयास का भारत डटकर मुकाबला करता रहेगा.
Pahalgam Attack Anniversary: आज से ठीक एक साल पहले पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को देश भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहा है. इस अवसर पर पीएम मोदी ने X पर पोस्ट कर लिखा कि हमले में मारे गए लोग कभी भुलाए नहीं जाएंगे और दुख की इस घड़ी में पूरे देश की संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं.
Remembering the innocent lives lost in the gruesome Pahalgam terror attack on this day last year. They will never be forgotten. My thoughts are also with the bereaved families as they cope with this loss.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 22, 2026
As a nation, we stand united in grief and resolve. India will never bow to…
पीएम मोदी ने लिखा, 'एक राष्ट्र के रूप में, हम शोक और दृढ़ संकल्प में एकजुट हैं. भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा. आतंकवादियों के घिनौने मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे.'
आतंकियों को पीएम मोदी का दो टूक संदेश
प्रधानमंत्री का यह बयान आतंकवाद के प्रति सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को रेखांकित करता है और यह संदेश देता है कि भारत चरमपंथी हिंसा के हर प्रयास का डंटकर मुकाबला करता रहेगा.
पहलगाम में 26 लोगों की गई जान
जम्मू‑कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय बैसरन घाटी में 22 अप्रैल 2025 को दोपहर करीब 2:30 बजे आतंकियों ने भीषण हमला किया. आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई.
सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर सेना की वर्दी में आए थे. हमले में बच निकले लोगों ने बताया कि आतंकियों ने पहले पर्यटकों से उनका धर्म पूछा, पहचान पत्रों की जांच की और फिर हिंदू होने की पुष्टि के बाद गोली मार दी.
मृतकों में अधिकांश पर्यटक शामिल थे. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आतंकियों ने पहले इलाके में खाने‑पीने की दुकानों के आसपास हालात का जायजा लिया, इसके बाद वहां बैठे पर्यटकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं