विज्ञापन
20 days ago
नई दिल्ली:

Phalgam Attack Barsi Live Udates Breaking News: 22 अप्रैल 2025, देश के इतिहास में ये तारीख किसी काले अध्याय की तरह अंकित है.आज ही के दिन जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में 26 निर्दोष हिंदुओं को उनका धर्म पूछकर मौत के घाट उतार दिया गया. इस आतंकी हमले के तार पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से जुड़े जिसके बाद भारत की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर ने पाक में बैठे आतंक के आकाओं की चूलें हिला दीं. कई एयरबेस तबाह हुए तो आतंकी मसूद अजहर के टेरर ठिकानों को खूब नुकसान पहुंचाया गया. इस बार भारत ने सीमा से जो दहशत फैलाई उसने पाकिस्तान के हुक्मरानों और सेना के सर्वेसर्वा आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को भी कंपा दिया. आज पीएम मोदी ने इस बाबत एक एक्स पोस्ट भी किया है. आज पवित्र श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुल गए हैं. भगवान भोले के दर्शन के लिए व्याकुल श्रद्धालुओं के लिए आज बड़ा दिन है. आज राजद सुप्रीमो लालू यादव की देवघर कोषागार मामले में बेल को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है.देश की बाकी ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए एनडीटीवी हिंदी के साथ 
 

बंगाल: पहले चरण की वोटिंग से पहले टीएमसी विधायक खगेंद्र नाथ बीजेपी में शामिल

बंगाल: पहले चरण की वोटिंग से पहले टीएमसी विधायक खगेंद्र नाथ बीजेपी में शामिल

राजस्थान: देश भर में साइबर ठगी करने वाले गिरोह के 38 लोग गिरफ्तार

डूंगरपुर जिले में पुलिस ने देश भर में 10 करोड़ रुपये से अधिक की ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए इसके 38 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि साइबर धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों पर नकेल कसने के विशेष ‘ऑपरेशन म्यूल हंट’ के तहत पिछले 15 दिन में ये गिरफ्तारियां की गई हैं.

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एयरफोर्स का दमदार युद्धाभ्यास, सुलतानपुर में हाईवे बना रनवे

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में बुधवार को भारतीय वायुसेना ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बने एयरस्ट्रिप पर व्यापक युद्धाभ्यास और एयर शो का आयोजन किया. यह अभ्यास आपातकालीन परिस्थितियों में राष्ट्रीय राजमार्गों को वैकल्पिक रनवे के रूप में इस्तेमाल करने की क्षमता को परखने के उद्देश्य से किया जा रहा है. सुलतानपुर के अरवलकीरी करवत गांव के पास स्थित 3.2 किलोमीटर लंबी एयरस्ट्रिप पर दो दिवसीय इस अभ्यास की शुरुआत हुई. अभ्यास में वायुसेना के अत्याधुनिक लड़ाकू और परिवहन विमानों ने हिस्सा लिया, जिनमें सुखोई-30 एमकेआई, मिराज-2000, जगुआर और तेजस जैसे फाइटर जेट शामिल रहे.

Live Updates: टीएमसी के बुआ भतीजे दोनो बंगाल को पूरी तरह यहां के अस्तित्व को समाप्त करना चाहते हैं-पश्चिम बंगाल में सीएम योगी

पश्चिम बंगाल के जोरासांको विधान सभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि टीएमसी के बुआ भतीजे दोनो बंगाल को पूरी तरह यहां के अस्तित्व को समाप्त करना चाहते हैं. कोलकाता का मेयर बोलता है,यहां उर्दू चलेगी. हम आज कहने के लिए आये हैं,बंगाली अस्मिता के साथ कोई माई का लाल खिलवाड़ नही कर सकता है. जो टीएमसी के लोग बंगाली अस्मिता के खिलवाड़ कर रहे हैं,उन्हें बताने की आवश्यकता है,बंगाल की पहचान,काबा से नही है,बंगाल की पहचान मां कालीबाड़ी से है.

Live Updates: सिद्धू मूसेवाला के पिता ने कहा कि गैंगस्टर्स को हीरो की तरह दिखाया जा रहा है,इस फिल्म पर बैन लगना चाहिए

“लॉरेंस ऑफ पंजाब” पर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है.दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने इस फिल्म को लेकर सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया है और फिल्म पर बैन लगाने की मांग की है.फिल्म लॉरेंस ऑफ पंजाब में एक गैंगस्टर की कहानी दिखाई जा रही है.सरकारों की कारगुजारी दिखाई जा रही है. नेता गुंडों पर फिदा हो गए हैं और लॉरेंस का फिल्म बनाना कौन सी बड़ी बात है? उन्होंने कहा कि लॉरेंस ने रिश्वत लेने और मारे जाने के अलावा समाज,देश और राष्ट्र के लिए क्या काम किया है? 

Pahalgam Attack Anniversary Live Updates: मेरी जिंदगी खत्म हो चुकी है.अब सिर्फ एक इंसान जिंदा है... पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की पत्नी का छलका दर्द

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशन्या द्विवेदी ने कहा कि पाकिस्तान के प्रति मेरा गुस्सा बहुत व्यक्तिगत है. उन्होंने मेरी जिंदगी को ऐसे मोड़ पर चोट पहुंचाई है,जहां मेरी जिंदगी खत्म हो चुकी है.अब सिर्फ एक इंसान जिंदा है.यह सिर्फ मेरे साथ नहीं हुआ, बल्कि उन सभी 26 लोगों के परिवारों के साथ हुआ है. हर आतंकी हमले में मारे गए लोगों के परिवारों के साथ ऐसा होता है.

ऐशन्या ने आगे कहा कि हम हमेशा यही कहेंगे कि पाकिस्तान से कोई बातचीत नहीं होनी चाहिए,कुछ भी नहीं यहां तक कि खेल भी नहीं. हकीकत यह है कि आप और मैं भू‑राजनीति (जियो‑पॉलिटिक्स) के फैसलों को पूरी तरह समझने के लिए बहुत छोटे हैं. भू‑राजनीति बहुत बड़ा विषय है.मुझे पता है कि हमारे प्रधानमंत्री हमारे देश से बहुत प्यार करते हैं. अगर देश के हित में भू‑राजनीतिक स्तर पर कुछ फैसले लेने जरूरी हैं, तो हमारा गुस्सा अपनी जगह सही है और उनके कदम भी अपने स्तर पर सही हो सकते हैं.पाकिस्तान के लिए मेरे पास बस एक ही संदेश है.यह अब वह देश नहीं रहा जो चुपचाप सब सह ले. हमारी रक्षा प्रणाली बहुत मजबूत है. वह आतंकवाद के सामने खड़े रहना जानती है और उसे आंखों में आंखें डालकर जवाब देना आता है.

Pahalgam Attack Anniversary Live Updates: हम भारत के साथ खड़े हैं...पहलगाम हमले की बरसी पर बोले अर्जेंटीना के राजदूत

पहलगाम हमले की बरसी पर अर्जेंटीना के राजदूत मारियानो काउसिनो ने कहा कि भारत पर हुए पहलगाम आतंकी हमले की त्रासदी को एक वर्ष पूरा हो गया है. पिछले साल आज के दिन मारे गए निर्दोष लोगों को अर्जेंटीना सरकार और अर्जेंटीना की जनता की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है. उन्हें कभी भुलाया नहीं जाएगा.इस दुख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं उनके परिवारों और प्रियजनों के साथ हैं.हम भारत के साथ खड़े हैं और आतंकवाद के हर रूप की कड़ी निंदा करते हैं.

Live Updates: खुल गए केदारनाथ धाम के कपाट, वीडियो में देखिए मंदिर की भव्यता

Pahalgam Attack Live Updates:भारत ने दशकों तक सीमा पार से आतंक सहा है-राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पहलगाम टेरर अटैक पर कहा कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले में अपनी जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को याद करता हूं. और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.हम उनके प्रियजनों और परिवारों के स्थायी दर्द को साझा करते हैं. हम अपने देश पर लगे उन घावों को कभी नहीं भूलेंगे.भारत ने दशकों तक सीमा पार से आतंक सहा है, लेकिन आज हमारी प्रतिक्रिया दृढ़,निर्णायक और अटूट है.दृढ़ कार्रवाई के माध्यम से हमने प्रदर्शित किया है कि हमारे लोगों को नुकसान पहुंचाने या हमारी एकता को बाधित करने के किसी भी प्रयास का ताकत और स्पष्टता से सामना किया जाएगा.



 

Pahalgam Attack Live Updates: आतंकियों के मंसूबे कभी कामयाह नहीं होंगे-पीएम मोदी

पहलगाम अटैक की बरसी पर पीएम मोदी ने लिखा, 'एक राष्ट्र के रूप में, हम शोक और दृढ़ संकल्प में एकजुट हैं. भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा. आतंकवादियों के घिनौने मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे.'

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com