विज्ञापन

पहलगाम हमले में बेटे लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को खोने वाले पिता ने की देशवासियों से एक अपील

पहलगाम हमले को आज एक साल पूरे हो गए. 22 अप्रैल 2025 को आतंकवादियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करके 26 लोगों की जान ले ली थी. इस आतंकी हमले में करनाल के राजेश नरवाल ने अपना लेफ्टिनेंट नेवी ऑफिसर बेटा खोया था. लेफ्टिनेंट बेटे को खोने का दर्द आज भी बरकरार है.

पहलगाम हमले में बेटे लेफ्टिनेंट विनय नरवाल को खोने वाले पिता ने की देशवासियों से एक अपील
पहलगाम हमले में लेफ्टिनेंट बेटे को खोने वाले पिता का छलका दर्द

पहलगाम में 22 अप्रैल, 2025 को एक आतंकवादी हमला हुआ था. इस बर्बर आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई. करनाल के सेक्टर 6 में रहने वाले लेफ्टिनेंट नेवी अधिकारी विनय नरवाल की भी इस आतंकी हमले में आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. आतंकी हमले से 6 दिन पहले ही विनय नरवाल की शादी हुई थी, विनय घूमने के लिए अपनी पत्नी के साथ पहलगाम गए थे. वहां पर आतंकियों ने निहत्थे लोगों पर एक-एक कर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी थी. 1 साल बीत जाने के बाद पिता राजेश नरवाल ने बेटे विनय नरवाल को याद किया और विनय के सफर के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि सरकार ने जो भी कदम इस आतंकी हमले के बाद उठाए थे, मैं उनकी प्रशंसा करता हूं. आतंकियों ने कायराना हरकत की थी. 

विनय को दादा-दादी ने पाला पोसा

विनय के पिता राजेश नरवाल ने कहा कि 22 अप्रैल 2025 को जो आतंकी हमला हुआ था, उसमें मेरा बेटा विनय चला गया. मेरे लिए अभी तक इस घटना से न उबरने वाली बात है. अभी तक इस दर्द से उबर नहीं पाया हूं, फिर भी मैं अपने परिवार को संभाले हुए हूं. बचपन में विनय जब छोटा था, उस वक़्त उनकी पोस्टिंग दिल्ली और पंजाब में थी. उन्होंने कहा कि वो केवल छुट्टियों में ही घर पर आते थे. विनय के दादा दादी ने विनय और उसकी बहन को पाला पोसा था. विनय का अपना दादा-दादी से बचपन से ही काफी लगाव था. हमसे ज्यादा विनय का लगाव अपने दादा-दादी से था.

विदेश से विनय के घरवालों को आता फोन 

पहलगाम आतंकी हमले के 1 साल पूरा होने पर विनय नरवाल के पिता राजेश नरवाल ने कहा कि मेरा केवल देशवासियों का नाम यही संदेश है, जिस तरह से मेरा साथ पूरे देश ने दिया है. अभी लगातार मेरे पास लोग आते जाते हैं और मेरे घर परिवार के बारे में पूछते रहते हैं. विदेश से भी लोगों के फोन कॉल मेरे पास आते हैं और मेरे व मेरे परिवार के बारे में हाल-चाल पूछते रहते हैं. मैं उन्हें नहीं जानता, लेकिन मेरा नंबर पता नहीं कहां से लेकर वो मेरे और मेरे परिवार के बारे में पूछते हैं. जिन लोगों ने दुख की घड़ी में मेरा साथ दिया, मैं उन लोगों का दिल से धन्यवाद करता हूं. 

Latest and Breaking News on NDTV

आतंक से कैसे लड़ेगे, विनय के पिता ने बताया

विनय के पिता ने कहा कि देश के लोगों को जागरूक होने की जरूरत है. आतंक को किस तरह से हम खत्म कर पाए, इसके लिए हमें भी अपना फर्ज निभाना है. अगर हमें कहीं कोई शक महसूस होता है तो उसके लिए हमें देश की एजेंसी को उसकी जानकारी देनी चाहिए. सरकार के संज्ञान में जैसे ही कोई घटना आती है. सरकार उस पर संज्ञान भी लेती है.

पिता राजेश ने बताया, "विनय नरवाल समेत अन्य शहीद हुए लोगों के नाम से करनाल में स्टॉक भी बनाया गया है." उन्होंने कहा कि करनाल जिले के जितने भी लोग शुरू से लेकर अब तक शहीद हुए हैं, उनके नाम उस पट पर लिखे हुए हैं. 1 मई को विनय नरवाल का जन्मदिन है, अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो विनय नरवाल की याद में इस बार भी ब्लड डोनेशन कैंप लगाया जाएगा.

Latest and Breaking News on NDTV

हरियाणा विधानसभा स्पीकर हरविंदर कल्याण ने पहलगाम आतंकी हमले पर बोलते हुए कहा कि इस घटना की पूरे देश ने उस वक्त निंदा की थी. सभी समाज के लोग और सरकार व जनप्रतिनिधियों के नाते हम सभी उन परिवारों के साथ हमेशा खड़े रहे हैं और आने वाले समय भी हम उनके साथ हमेशा खड़े रहेंगे.

विधानसभा स्पीकर ने कहा कि विनय नरवाल जैसा एक बहादुर बेटा हमने खोया है. वो बेटा केवल एक परिवार का नहीं, पूरे समाज और हम सबका वो बेटा था. विनय नरवाल को खोने का दुख हम सभी को रहा है और वो दुख आज भी है. स्पीकर ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का आभार प्रकट करता हूं, जिन्होंने परिवार को सम्मान देने का काम किया है. 

यह भी पढे़ं-

मेरे हाथ में गन हो और सामने मुनीर का बेटा... NDTV से बात करते हुए जब फट पड़ा लेफ्टिनेंट नरवाल के पिता का दर्द

VIDEO : पहलगाम आतंकी हमले ने छीन लिया भाई, मुखाग्नि देते वक्त नेवी लेफ्टिनेंट की बहन को देख टूटा हर दिल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com