विज्ञापन
This Article is From Apr 16, 2011

महाराष्ट्र में मंत्री का पीए छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार

महाराष्ट्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री के निजी सहायक को 28 वर्षीया युवती के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुम्बई: महाराष्ट्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री के निजी सहायक को 28 वर्षीया युवती के साथ छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि शिकायत दर्ज होने के बाद चिकित्सा शिक्षा मंत्री विजय कुमार गावित के निजी सहयोगी विष्णु पाटील को शुक्रवार देर रात गिरफ्तार किया गया। युवती ने आरोप लगाया है कि पाटील उसे नौकरी दिलाने में मदद करने का वादा किया था। पीड़िता ने बताया, "पाटील ने इस सिलसिले में चर्चा करने के लिए रात्रिभोज पर बुलाया और मेरे साथ दुर्व्यवहार किया।" कई बार सम्पर्क की कोशिश करने के बावजूद मंत्री से बात नहीं हो सकी। पाटील को शनिवार को अदालत में पेश किया जा सकता है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
महाराष्ट्र, मंत्री, पीए, छेड़छाड़
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com