विज्ञापन
This Article is From Oct 10, 2017

हिमाचल में कांग्रेस का लक्ष्य 45 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करना है : वीरभद्र सिंह

पार्टी टिकटों के बंटवारे के बारे में वीरभद्र सिंह ने कहा कि जीतने की योग्यता एकमात्र कसौटी होगी.

Also Read in
हिमाचल में कांग्रेस का लक्ष्य 45 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करना है : वीरभद्र सिंह
वीरभद्र सिंह की फाइल तस्वीर
शिमला: कांग्रेस द्वारा हिमाचल प्रदेश में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बनाए गए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि भाजपा को भी राज्य में अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा करनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य 68 सदस्यीय विधानसभा में 45 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करना है. चुनावों के लिए पार्टी टिकटों के बंटवारे के बारे में सिंह ने कहा कि जीतने की योग्यता एकमात्र कसौटी होगी और मौजूदा विधायकों की उम्मीदवारी को अनावश्यक रूप से खारिज नहीं किया जाएगा. हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करने वाले पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को घोषणा की थी कि वीरभद्र सिंह पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे.

यह भी पढ़ें : हिमाचल में चुनावी बिगुल: राहुल गांधी ने केंद्र को रोजगार और किसानों के मुद्दे पर घेरा

राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का नेतृत्व करने वाले वीरभद्र सिंह ने शिमला में पत्रकारों से कहा, 'यह निर्णय लिया गया कि मैं चुनाव में कांग्रेस का नेतृत्व करूंगा और यदि पार्टी जीत दर्ज करती है तो सरकार बनाऊंगा.' उन्होंने कहा कि भाजपा को अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा करनी चाहिए क्योंकि लोग जानना चाहते है कि विधानसभा चुनावों में पार्टी का नेतृत्व कौन करेगा. जब उनसे पूछा गया कि वह किस विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेगे क्योंकि वह पहले ही यह घोषणा कर चुके है कि वह अपने बेटे विक्रमादित्य के लिए शिमला (ग्रामीण) सीट छोड़ेंगे, तो मुख्यमंत्री ने कहा, मैं शिमला (शहरी) के अलावा किसी भी सीट से चुनाव लड़ सकता हूं.'

VIDEO : कांग्रेस में बिहार से लेकर हिमाचल तक मुसीबत
उन्होंने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि कांग्रेस की तरफ से शिमला (शहरी) विधानसभा सीट से कौन चुनाव लड़ेगा. (इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virbhadra Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com