उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का खाना टॉयलेट में बनवाने व रखवाने का वीडियो सामने आया था. इस मामले में जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए थे. लेकिन अब खाना टॉयलेट में बनवाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. कांग्रेस सहित विपक्षी पाटियों के नेताओं ने बीजेपी को घेरा है. कांग्रेस पार्टी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'यूपी की कबड्डी खेलने वाली बेटियों को टॉयलेट में खाना परोसा गया. झूठे प्रचार पर करोड़ों खर्च करने वाली BJP सरकार के पास हमारे खिलाड़ियों के लिए अच्छी व्यवस्था करने के पैसे नहीं हैं. धिक्कार है!'
यूपी की कबड्डी खेलने वाली बेटियों को टॉयलेट में खाना परोसा गया।
— Congress (@INCIndia) September 20, 2022
झूठे प्रचार पर करोड़ों खर्च करने वाली BJP सरकार के पास हमारे खिलाड़ियों के लिए अच्छी व्यवस्था करने के पैसे नहीं हैं।
धिक्कार है! pic.twitter.com/UazJvCrWPB
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत सिंह और तेलंगाना राज्य अक्षय ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष वाई. सतीश रेड्डी ने इस मामले को लेकर बीजेपी को घेरा है.रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह मे ट्वीट कर लिखा, ' खिलाड़ियों का घोर अपमान है ये! लगता है सत्ता भोगने वालों को सिर्फ़ अपनी सुविधा दिखती है, बाक़ी सब आत्मनिर्भर बनें!' वहीं, तेलंगाना राज्य अक्षय ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष वाई. सतीश रेड्डी ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ट्वीट के जरिए बीजेपी पर हमला बोलते हुए लिखा, 'उत्तर प्रदेश में कबड्डी खिलाड़ियों को शौचालय में रखा खाना परोसा गया। क्या इसी तरह BJP खिलाड़ियों का सम्मान करती है? यह शर्मनाक है!'
Food served to kabaddi players in #UttarPradesh kept in toilet. Is this how #BJP respects the players? Shameful! pic.twitter.com/SkxZjyQYza
— YSR (@ysathishreddy) September 20, 2022
बता दें कि डॉ भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में 16 सितंबर को कई जिलों से बालिका खिलाड़ी आई थीं. उनको दोपहर के लंच में अधपका चावल परोसा गया. कई खिलाड़ियों को रोटी भी नसीब नहीं हुई. इतना ही नहीं, चावल और पूरियां तैयार करके उन्हें शौचालय में रखवाया गया. वहां दुर्गंध के कारण खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा था.
स्टेडियम में भोजन स्वीमिंग पूल परिसर में तैयार किया गया. वहां कच्चा राशन चेंजिंग रूम और शौचालयों में रखा गया था. वहीं, पर बाहर ईंटों का चूल्हा बनाकर भोजन तैयार किया गया. भोजन तैयार करने के बाद शौचालय में रखा गया. चावल की बड़ी परात और पूरियां कागज पर शौचालय के फर्श पर रखी थीं.
खिलाड़ियों का घोर अपमान है ये!
— Jayant Singh (@jayantrld) September 20, 2022
लगता है सत्ता भोगने वालों को सिर्फ़ अपनी सुविधा दिखती है, बाक़ी सब आत्मनिर्भर बनें! https://t.co/jgaBQ67fMN
इस प्रतियोगिता में राज्य के 300 से अधिक खिलाड़ी और करीब दो दर्जन अधिकारी-कर्मचारी पहुंचे थे. उनके लिए भोजन तैयार करने को मात्र दो कारीगर लगाए गए. यही वजह रही कि ज्यादातर खिलाड़ियों के हिस्से में रोटी नहीं आ सकी. मामले में खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना का कहना है कि स्टेडियम में निर्माण कार्य चल रहा है. इस कारण यहां पर जगह नहीं थी. खुले में खाना बन रहा था. बारिश आने के कारण खाना टॉयलेट में रखा गया था. चावल भी खराब गुणवत्ता के आ गए थे. जिसको वापस कराया गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं