विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2020

विपक्षी नेताओं का सरकार पर हमला, प्रियंका गांधी का PM से सवाल, 'वे हिंसा के साथ खड़े हैं या अहिंसा के साथ?'

दिल्ली के जामिया विश्वविद्यालय के पास नागरिकता कानून के विरोध में चल रहे प्रदर्शन पर एक शख्स के द्वारा किए गए फायरिंग की घटना के बाद, राजनीतिक दलों ने केंद्र सरकार पर हमला बोल दिया है.

विपक्षी नेताओं का सरकार पर हमला, प्रियंका गांधी का PM से सवाल, 'वे हिंसा के साथ खड़े हैं या अहिंसा के साथ?'
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

दिल्ली के जामिया विश्वविद्यालय के पास नागरिकता कानून के विरोध में चल रहे प्रदर्शन पर एक शख्स द्वारा की गई फायरिंग की घटना के बाद राजनीतिक दलों ने केंद्र सरकार पर हमला बोल दिया है. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार को इस मुद्दे पर घेरा है. कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, "जब भाजपा सरकार के मंत्री और नेता लोगों को गोली मारने के लिए उकसाएंगे, भड़काऊ भाषण देंगे तब ये सब होना मुमकिन है. प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए कि वे कैसी दिल्ली बनाना चाहते हैं? वे हिंसा के साथ खड़े हैं या अहिंसा के साथ? वे विकास के साथ खड़े हैं या अराजकता के साथ?

वहीं समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने भी जामिया की घटना पर केंद्र सरकार पर प्रहार किया है. उन्होंने ट्वीट कर कहा, "दिल्ली में एक युवक द्वारा निष्क्रिय पुलिस के सामने लोगों पर गोली चलाने की घटना बेहद निंदनीय है. आज के सत्ताधारी जिस प्रकार समाज को नफ़रत से भर रहे हैं, ये उसी का दुष्परिणाम है. आज राजनीति द्वारा पोषित घृणा से भटक रहे युवाओं व खुद को बचाना हर ज़िम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है.

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री अब उसे कपड़ों से पहचान लें, साथ ही उन्होंने बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर पर भी हमला बोला और उनके हाल ही में दिए गए विवादित बयान को लेकर उन्हें धन्यवाद दिया. AIMIM नेता ने साथ ही '9 PM राष्ट्रवादी कहकर' कुछ टीवी पत्रकारों पर भी तंज कसा है. जनता दल (सेक्युलर)  ने भी दिल्ली में हुए घटना की निंदा की है. 

VIDEO: जामिया से राजघाट के लिए निकाला जा रहा था विरोध मार्च, तभी हुई फायरिंग की घटना: चश्मदीद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP, Priyanka Gandhi, Akhilesh Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com